Skip to main content

Aaj Tak24x7

जर्जर विद्यालय भवनों में कक्षाएं किसी भी स्थिति में न की जाए संचालित।

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

चिन्हित जर्जर विद्यालय भवनों का 10 अगस्त तक प्रत्येक दशा में ग्राम प्रधान/ प्रधानाध्यापक जिम्मेदारी के साथ ध्वस्तीकरण कराना करें सुनिश्चित।

औरैया 08 अगस्त 2025 / जिलाधिकारी डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में परिषदीय विद्यालयों में अवस्थित जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में वर्षों से अनुपयोगी एवं जर्जर अवस्था में खड़े भवनों के शीघ्र ध्वस्तीकरण के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से उन विद्यालयों के संदर्भ में निर्देशित किया कि जिनके जर्जर भवनों की तीन बार नीलामी कराने के उपरांत भी निर्धारित न्यूनतम बोली प्राप्त नहीं हो सकी। ऐसे मामलों में शासनादेशानुसार सम्बन्धित ग्राम पंचायतों के माध्यम से नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तत्काल कराए जाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग को स्थलीय निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन / मूल्यांकन के उपरांत आवश्यक कार्यवाही जैसे कि ध्वस्तीकरण या मरम्मत हेतु आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। अतः किसी भी स्थिति में जर्जर भवनों को उपयोग में न लाया जाए एवं यथाशीघ्र ध्वस्त कराया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सम्बन्धित ग्राम प्रधान सहित अन्य अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in