पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा मादक पदार्थ एवं नशीले इंजैक्शन के कारोबार में लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये सभी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु किया गया है आदेशित

*नशा माफिया पर जबलपुर पुलिस ने कसा शिकंजा*

*👉 पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा मादक पदार्थ एवं नशीले इंजैक्शन के कारोबार में लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये सभी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु किया गया है आदेशि *

*👉 164 प्रकरणों मे अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं स्मैक की तस्करी में लिप्त 186 आरोपी गिरफ्तार*

*👉 978 किलो 471 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 करोड़ 95 लाख 70 हजार रूपये का एवं 74 ग्राम स्मैक कीमती 7 लाख 40 हजार रूपये की जप्त*

 

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ, तथा नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त असामाजिक तत्वों, तस्करों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह के मार्ग निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षकों के द्वारा अपने अपने अनुभाग के थाना प्रभारियों कें द्वारा कार्यवाही करवाते हुये शहर एवं देहात के थानों एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीमों द्वारा लगातार कार्यवाही की गयी ।

 

दिनॉक 1-1-25 से दिनॉक 8-8-25 तक विगत 8 माह में अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं स्मैक की तस्करी मेे लिप्त 186 आरोपियों को गिरफ्तार कर 978 किलो 471 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 करोड़, 95 लाख 70 हजार रूपये का तथा 74 ग्राम ग्राम स्मैक कीमती 7 लाख 40 हजार रूपये की जप्त की गयी है।

 

👉👉 मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त आरोपियों के विरूद्ध जबलपुर पुलिस की कार्यवाही सतत जारी रहेगी।*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes