Skip to main content

Aaj Tak24x7

एबीवीपी की कार्यकर्ताओं ने अफसरों को बांधे रक्षा सूत्र

औरैया –भाई बहिन के पवित्र त्यौहार रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद औरैया द्वारा तिलक महाविद्यालय में रक्षा बंधन उत्सव मनाया गया जिसमें एबीवीपी की छात्रा कार्यकताओं ने छात्रों का तिलक कर उन्हें रक्षा सूत्र बांधे तत्पश्चात जिला मुख्यालय में पहुंच कर छात्रा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक , पुलिस उपाधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी समेत अन्य कर्मियों को तिलक कर रक्षा सूत्र बांधे अभाविप की इस अनूठी पहल की समस्त अधिकारियों ने सराहना करते हुए बहनों को सुरक्षा की गारंटी दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना समेत उपहार प्रदान किए।।
यह त्यौहार भाई बहन अटूट रिश्ते को और मजबूत करता है एवं समाज में फैली भ्रांतियों और भेदभाव को भी मिटाता है अधिकारी लगातार जनता की सेवा में तत्पर रहते हुए अपने कर्तव्य का पालन करते हुए घर नहीं जा पाते हैं तो ऐसे में उनको रक्षा सूत्र बांधकर परिवार का अहसास कराया कि यह आम जन मानस सब एक परिवार है और एक दूसरे के परस्पर सहयोगी हैं
इस दौरान नगर मंत्री मणि चौहान, सह मंत्री रीत अवस्थी , इकाई मंत्री गुलशन खान , प्रिया, अंजली सिंह , विभाग संयोजक सुदीप चौहान, जिला संयोजक भानु प्रताप, आशुतोष तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in