Skip to main content

Aaj Tak24x7

युवकों द्वार आत्महत्या के मामले में आठ लोगों पर एफ आई आर भेजा जेल।


मिश्रीलाल कोहरे
खंडवा
मांधाता थाना क्षेत्र के मोर्तक्का पुलिस चौकी के अंतर्गत इनपुट पुनर्वास में अपने घर में ही11 जुलाई को सुबह लगभग 4:00 बजे दो युवकों ने कपड़े का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया था। जिसकी जांच करीब 27 दिन चली दो युवकों के सुसाइड मामले में आठ लोगों पर fir दर्ज की गई है आठो को पुलिस ने गिरतार कर लिया है जिसमें आठ आरोपियों को दोषी ठहराते हुए जेल भेजा गया।
दोनों युवको की उम्र 18 वर्ष एवं महज 16 वर्ष थी।
दोनों ही रिश्तेदारों की लड़कियों को भगा कर ले गए थे। रिश्तेदारों की लड़कियों को भगा कर ले जाने के बाद लड़कों को धोखे से कह कर कि उनकी शादी करवा दी जाएगी। परिजन गांव में अपने घर लेकर आ गए लड़कियों को अलग कमरे में एवं लड़कों को अलग कमरे में बंद कर कर रखा।
उन्हें रात में वह बरहीमी से पिटाई की गई एवं यातनाएं दी गई उन्हें बताया गया कि सुबह 9:00 बजे समाज की बैठक होगी वहीं फैसला किया जाएगा जिसके डर से सुबह लगभग 4:00 बजे उन्होंने कपड़े का का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जब सुबह परिजनों ने दरवाजा खोला तो दोनों हंसी पर लटके मिले।
पुलिस घटनास्थल पर तुरंत पहुंच पंचनामा बनाकर शव को बरामद किया।

जांच 27 दिन चली आठ लोगों पर केस दर्जभेजा जेल

घटना मोर्तक्का पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम इनपुन का है विगत 11 जुलाई को मनीष पिता रमेश गिरी उम्र 18 वर्ष निवासी इनपुन जिला खंडवा और लकी पिता राजू गिरी उम्र 16 वर्ष निवासी चापड़ा जिला देवास ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
मोर्तक्का पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
आठ आरोपियों के नाम दीपक उर्फ चिंकू टिक्कू गिरी सतीश गिरी सुभाष गिरी संजू गिरी दिलीप गिरी खन्ना गिरी जितेंद्र गिरी सभी इनपुन के निवासी को जेल भेजा है

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in