Skip to main content

Aaj Tak24x7

जिस कांग्रेस पार्टी का स्वयं का वोट बैंक दिवालिया हो चुका है, वही अब दूसरों पर वोट चोरी का आरोप लगा रही है:सिंधिया

अतुल मल्होत्रा ब्यूरो चीफ रिपोर्ट

सिंधिया ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना कहा- देश की संस्थाओं की साख पर हमला बर्दाश्त नहीं

भोपाल/नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री ने सिंधिया ने आज भोपाल दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि जिन लोगों ने भारत को मृत रूप में देखा है,चाहे वो भारत की इकॉनमी हो, ज्यूडिशियरी हो, सेना का अपमान हो या भारत का इलेक्शन कमिशन का अपमान किया है । वे शायद स्वयं अपने बैंकरप्सी को नहीं पहचानते हुए अपनी ऊँगली दूसरों की तरफ़ कर रहे हैं। इलेक्शन कमीशन स्वायत्त संवैधानिक संस्था है। इलेक्शन कमीशन पारदर्शिता के आधार पर कार्य करती है। इलेक्शन कमीशन फेयर एंड फ्री इलेक्शन हर राज्य में और पूरे देश में हो इसे सुचारू रूप से लागू करती है। आज विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत ने पूरे विश्व को प्रमाण दिया हैं और आज उसी विश्व की विश्वसनीयता भारत के प्रति है उस पर प्रश्न चिन्ह नहीं, उसे कुचलने का काम कांग्रेस पार्टी के द्वारा किया जा रहा हैं।

सिंधिया ने आगे कहा कि कांग्रेस का रवैया ही हमेशा ऐसा रहा है चाहे अगर भारत की सेना की वीरता हो तो वे उस पर प्रश्न उठाकर सबूत मांगते है। ल अगर भारत की ज्यूडिशियरी हो तो उस पर लांछन करो, अगर भारत के प्रधानमंत्री हैं तो उन्हें नीचे दिखाओ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in