मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7 खंडवा /ओंकारेश्वर श्रावण मास की विदाई बेला का अंतिम त्यौहार रक्षाबंधन त्योहार को लेकर बाजार हुए गुलजार शहर हो या देहात बाजारों में खरीदारों की बड़ी भीड़ बहनों में त्योहार को लेकर भारी उत्साह राखी की दुकानों पर देखी जा रही है भारी भीड़ भाई बहन के पवित्र अटूट प्रेम का बंधन 8 अगस्त को संपूर्ण देश प्रदेश में मनाया जाएगा बाजारों में जहां नारियल की कीमत 40 से ₹50 हो गई है तो वही मिठाइयों के भाव भी आसमान छू रहे हैं बढ़ती हुई महंगाई के चलते यह पवित्र रेशम की डोर का त्यौहार महंगा होते जा रहा है त्योहार को लेकर राजमार्ग पर भारी भीड़ भी दिखलाई पड़ रही है तो वही परिवहन यात्री बसों में ठुस ठुस कर सवारियां भरी जा रही है इंदौर इच्छापुर मार्ग पर 8 अगस्त से ही भारी यातायात मार्ग पर चलता हुआ दिखाई दे रहा है कपड़ा बाजार में महिलाओं के वस्त्र खरीदी अधिक होने से व्यापारियों में भी उत्साह है



