अनूपपुर : बस पलटने से 30 से अधिक यात्री घायल, 8 की हालत गंभीर

अनूपपुर : ब

स पलटने से 30 से अधिक यात्री घायल, 8 की हालत गंभी

 

तेज रफ्तार बाइक से बचाने में चालक ने बस मोड़ी, पलटने से मचा हड़कंप

 

ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर निकाले यात्री, 108 एंबुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल अनूपपुर से इस वक्त की बड़ी खबर… चचाई थाना क्षेत्र के चिल्हारी गांव में शनिवार सुबह यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई… हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिनमें 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुढार से अनूपपुर जा रही बस के सामने अचानक एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल आ गई… टक्कर से बचाने के लिए चालक ने बस को मोड़ा, लेकिन संतुलन बिगड़ने से बस सड़क किनारे पलट गई.. “हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई… कई यात्री बस में फंसे रह गए… स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला… 108 एंबुलेंस और पुलिस टीम ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया “प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस गांव के संकरे और मोड़दार रास्ते से गुजर रही थी… पुलिस अब हादसे के सही कारणों की जांच कर रही है..

 

रिपोर्टर दिनेश केवट

अनूपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes