लोकेशन -कन्नौद
आज तक 24× 7
संवाददाता -गणेश जायसवाल
कन्नौद दिनांक 04/08/2025 को कस्बा के वैष्णवी कालोनी मे दिन 11.00 बजे से 02.00 बजे के बीच फरियादी के मकान का ताला तोड कर नगदी व जेवर चोरी कर लिये गये थे
सूचना पर पुलिस थाना कन्नौद द्वारा प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही थी दिन के समय हुई चोरी की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय देवास श्री पुनित गहलोत द्वारा अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति सोम्या जैन व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कन्नौद श्री आदित्य तिवारी तथा थाना प्रभारी थाना कन्नौद को आरोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था जिसके पालन मे उनके द्वारा थाना कन्नौद मे दो टीमे गठीत की गयी थी पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल से तथा अन्य स्थानो से आपरेशन त्रिनेत्रम मे लगे सैकडो सीसीटीव्ही कैमरो तथा अन्य तकनिकी आधारो के साथ परम्परागत पुलिसिंग के तरीको से यह पता कर लिया गया कि आरोपी कौन है तथा लगातार दो दिन तक पुलिस टीम आरोपियो की तलाश करती रही और पुलिस टीम द्वारा दो आरोपियो को हिरासत मे लिया गया जो पुलिस को देखकर चख्मा देकर भागने की कोशिश करने लगे जिन्हे पुलिस द्वारा भागकर पकड लिया गया जिनसे उनका नाम पूछते आरोपियो द्वारा अपना नाम पवन पिता गंगाराम निवासी ग्राम फूल मोगरा थाना मंडी जिला सिहोर तथा अन्य आरोपी ने अपना नाम राजकुमार पिता प्रमोद कुमार लोधी निवासी सिहोर वर्तमान मे भोपाल मे निवास करना बताया आरोपियो से गहन पूछताछ करते आरोपियो द्वारा कन्नोद के सूने मकान के अतिरिक्त गुना, आष्टा, सिहोर, इछावर, भोपाल सहित कई शहरो मे दर्जनो चोरी करना स्वीकार किया आरोपीगण एक्टिवा एवं मोटरसाईकिल पर घूमते हुए मोहल्ले एवं कालोनियो मे यह पता कर लेते है कि बाहर से ताला कहा पर लगा है और फिर 5 मिनिट के अंदर ताला तोडकर चोरी कर लेते है आरोपीगण को गिरफ्तार कर चोरी गया मश्रुका तथा चोरी मे प्रयुक्त औजार एवं अन्य साथियो एवं अन्य् चोरियो मे पूछताछ एवं बरामदगी हेतु माननीय न्यायालयजेएमएफसी महोदय कन्नौद पेश कर माननीय न्यायालय से 02 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है जिनसे पूछताछ जारी है। पुलिस द्वारा स्थानीय जनता से अपील की गयी है कि वे जब भी अपना घर सूना छोडकर कही बाहर जाते है तो पुलिस को सूचना अवश्य करे । उपरोक्त गैंग को पकडने मे उनि राहुल रावत, उनि अरूण पिपल्दे, आर देवेन्द्र, आर राजेन्द्र, आर हर्ष, आर बालकृष्ण छापे, विजय एवं रोहित प्रआर शिवप्रताप सिंह(सायबर सेल) का सराहनीय योगदान रहा ।



