📿📿 आज रक्षाबंधन पर्व पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय ने श्री राजकुमारी बाई बाल निकतन में बहनों से बंधवाई राखी
📿📿
आज दिनॉक 9-8-25 को रक्षा बंधन पर्व पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) थाना मदनमहल स्थित श्री राजकुमारी बाई बाल निकेतन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), के साथ पहुंचे जहॉं द्वय अधिकारियों ने बहनों से राखी बंधवाई।
इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रीतेश कुमार शिव, थाना प्रभारी मदनमहल श्रीमति संगीता सिंह, तथा श्री राजकुमारी बाई बाल निकेतन की सदस्य बहनें उपस्थित रही



