Skip to main content

Aaj Tak24x7

सिंधिया के त्वरित संज्ञान से बमोरी में पुलिया पुनर्निर्माण, गांव का संपर्क बहाल

अतुल मल्होत्रा ब्यूरो रिपोर्ट

अतिवृष्टी से क्षतिग्रस्त पुलिया का शुरू हुआ त्वरित मरम्मत कार्य

गुना/ग्वालियर। सिंधिया के त्वरित संज्ञान से अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त करमदी–परांठ सड़क के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया बहाल हो गई है।
ज्ञात हो कि गुना जिले में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश ने क्षेत्रीय जनजीवन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। घर, सड़कें, रास्ते और पुल क्षतिग्रस्त होने से लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी दौरान बमोरी तहसील के करमदी–परांठ मार्ग पर स्थित पुलिया हाल ही में तेज बारिश में बह जाने से आसपास के सीमावर्ती गाँवों का संपर्क पूरी तरह टूट गया था, जिससे ग्रामीणों के आवागमन में गंभीर बाधा उत्पन्न हो रही थी।

ग्रामीणों की समस्या पर सिंधिया ने दिया तुरंत कार्रवाई का निर्देश
जैसे ही यह मामला केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के संज्ञान में आया, उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों को इस बाबत त्वरित कार्रवाई और उचित समाधान के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर उप अभियंता और ग्राम पंचायत सचिव ने बताया कि यह सड़क मनरेगा योजना के अंतर्गत स्वीकृत है और निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि अत्यधिक वर्षा के कारण पुलिया का कार्य प्रभावित हुआ है, साथ ही इन अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि एक सप्ताह के भीतर उक्त पुलिया का कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा।

सिंधिया के हस्तक्षेप से जनता को मिलेगी राहत, जल्द बहाल होगा मार्ग
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पुल टूटने से बच्चों का स्कूल जाना और मरीजों को अस्पताल तक पहुँचाना दूभर हो गया था। सिंधिया के हस्तक्षेप से अब ग्रामीणों को शीघ्र राहत मिलने की उम्मीद है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद करमदी, परांठ और आसपास के गाँवों का संपर्क पुनः बहाल होगा, जिससे जनजीवन सामान्य हो सकेगा।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया पिछले कई दिनों से अपने संसदीय क्षेत्र में आई अतिवृष्टि और बाढ़ पर नजर बनाए हुए हैं और हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दे रहे हैं। इसी मद्देनजर वह प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी कर चुके हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in