अमेरिका विरोधी रैली में डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन*

संवाददाता– धर्मेंद्र पाटीदार लटेरी।

*अमेरिका विरोधी रैली में डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन*

अमेरिका द्वारा भारत विरोधी बयानबाजी और भारतीय व्यापार पर 50% टैरिफ लगाए जाने के विरोध में जन चेतना मंच ने आनंदपुर में विरोध रैली निकाली। मुख्य मार्ग से शुरू हुई रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने “अमेरिका तेरी तानाशाही नहीं चलेगी”, “डोनाल्ड ट्रंप मुर्दाबाद” और “अमेरिकी सामान का बहिष्कार करो” जैसे नारे लगाए।

 

रैली का समापन जावती चौराहा पर नुक्कड़ सभा के साथ हुआ। संगठन के संरक्षक इंदर सिंह भील ने कहा कि अमेरिका भारत की आर्थिक प्रगति से घबराकर टैक्स लगाकर व्यापार को कमजोर करना चाहता है। जिला अध्यक्ष विनेश मालवीय ने अमेरिका की भारत विरोधी मानसिकता की आलोचना की।

 

सभा के बाद प्रदर्शनकारियों ने डोनाल्ड ट्रंप का पुतला जूतों से पीटा और आग के हवाले कर दिया। कार्यक्रम में सूरज सिंह, राजेंद्र धाकड़, रवि शर्मा, प्रताप यादव, रवि कुशवाहा, प्रकाश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in