आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
मंगला काली मंदिर की परिक्रमा पथ पर हुआ पौधारोपण
औरैया –समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए सार्वजनिक स्थानों व धार्मिक स्थलों पर जीवनधारा पौधारोपण अभियान निरंतर चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 10 अगस्त-2025 दिन रविवार को प्रातः 7 बजे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के न्रेतत्व में शहर से लगभग 5 किलोमीटर पर बीहड़ में स्थित सिद्ध पीठ महामाया मंगला काली मंदिर की परिक्रमा मार्ग पर ट्री गार्ड के साथ पौधारोपण अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत पीपल, बरगद, हरसिंगार, चितवन, पकड़िया, अशोक आदि के पौधों का पौधारोपण किया गया, पौधों के देखभाल की जिम्मेदारी मंदिर के सेवादारों सौंपी गई, समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य के साथ खिलवाड़ करने पर हम लोग तमाम आपदाओं का सामना कर रहे हैं प्राकृतिक धरोहरों को सुरक्षित रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी हैं, पेड़ पौधे ही प्रकृति का श्रृंगार हैं, शुद्ध वातावरण, निरोगी व स्वस्थ जीवन के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी हैं। 5100 पौधों के लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 3020 पौधों का पौधारोपण व वितरण किया गया। पौधारोपण के उपरांत नवनियुक्त इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सम्मानित साथियों का माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया। संस्था के संस्थापक ने बताया कि समिति द्वारा टोली बनाकर हर घर तिरंगा अभियान व “स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ” अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता अभियान शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। पौधारोपण अभियान में प्रमुख रूप से सभासद विनोद यादव (कल्लू), राम आसरे गुप्ता, अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) जावेद अख्तर, हिमांशु दुवे, संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता, सतीश पोरवाल आदि पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।





