Skip to main content

Aaj Tak24x7

कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह ने दृष्टिहीन कन्‍या विद्यालय की छात्राओं से बंधवाई राखी


देवास, 11 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने दृष्टिहीन कन्या विद्यालय देवास में पहुंचकर छात्राओं से राखी बंधवाई। इस दौरान बालिकाओं ने अपनी सुरीली आवाज में गीत गाकर कलेक्टर श्री सिंह का स्‍वागत किया। कलेक्‍टर श्री सिंह ने विद्यालय की बालिकाओं को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए कहा कि मुझे आपके साथ रक्षाबंधन मनाने का सौभाग्‍य मिला है। हमारा रिस्‍ता जुड़ा है, जो भी प्रशासन के संभव होगा आपके लिए किया जायेगा। सभी को भौतिक सुविधाएं मिले इसके लिए लगातार प्रयास किये जायेंगे। संस्‍था द्वारा अच्‍छा कार्य किया जा रहा है। संस्‍थाके माध्‍यम से आप और आप जैसी अन्‍य बालिकाओं को लाभ मिल रहा है। आप सभी भविष्‍य में अच्‍छा करें। इस दौरान श्री बलजीत सिंह सलूजा, श्री राजेंद्र मूंदड़ा, श्री राजेश व्‍यास, विद्यालय स्‍टॉफ तथा अन्य संबंधित उपस्थित थे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in