
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता तीसरे मील चौराहे के पास पहुंचे। जिलाध्यक्ष उदय गिरी गोस्वामी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र खड्गवंशी ने यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा तीसरे मील से शुरू होकर क्षेत्र के हथिया खेड़ा, मंगरौली , मंगरौला, गंगवार, बुरावली, छपना, चंदन पुर, से होकर बाबा साहब अंबेडकर पार्क दौरारा पर पहुंच कर क्षेत्र पंचायत सदस्य विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र खड्गवंशी द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त हुई। इस अवसर पर मंगरौला के शहीद अजीत सिंह की प्रतिमा मंडल अध्यक्ष हुकम सिंह ने माल्यार्पण कर नमन किया । इस अवसर पर विधान सभा एवं राष्ट्र सेवी संगठन संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ता स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्र धर्म का पालन करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके त्याग एवं बलिदान को कृतज्ञ भाव से नमन कर रहे हैं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हुकम सिंह , सुशील भगत, मुकुल शर्मा, कलुआ खड़गवंशी, मोनू अग्रवाल, सरोज गुर्जर, रूप किशोर प्रजापति, हरिराज सिंह, हर स्वरूप सिंह, हिमांशु त्यागी, सुधीर शर्मा, पवन गूजर, नंदन सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।………सवाददाता. मुशीर खान.



