*गरेठा में मारपीट और झूठे क्रॉस केस का मामला, पीड़ित महिलाओं ने एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग*

11/8/2025
लोकेशन जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश
अरशद अली की रिपोर्ट
6260820075
===============
शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम गरेठा की दो महिलाओं ने गांव के ही कुछ लोगों पर लाठी-कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को ज्ञापन देकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और उनके खिलाफ दर्ज झूठे क्रॉस केस को वापस लेने की मांग की है।
पीड़िता मिथला पत्नी रामलाल प्रजापति और सरोज पत्नी मनीराम प्रजापति ने बताया कि 3 अगस्त 2025 को दोपहर 12 बजे वे अपने खेत में निंदाई कर रही थीं, तभी कमलेश प्रजापति, रामेश्वर प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, हरनाम प्रजापति, रेखा और गुढन (पत्नियां) पुरानी रंजिश को लेकर मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे सरोज के हाथ और पीठ पर चोट आई, जबकि मिथला के सिर में गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा।
महिलाओं के अनुसार घटना का वीडियो भी मौजूद है, जिसे एसपी को अवलोकन के लिए दिया गया है। घटना के दौरान नेतसिंह लोधी और बलबीर लोधी ने बीच-बचाव किया। मारपीट की रिपोर्ट पिछोर थाने में दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मेडिकल कराया, लेकिन मिथला की हालत गंभीर होने पर उन्हें शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां वह तीन दिन भर्ती रहीं।
महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की है, बल्कि आरोपियों ने अपनी महिलाओं को चोटिल दिखाकर झूठा क्रॉस केस दर्ज करा लिया है, जबकि ऐसा कोई विवाद या चोट उन्हें नहीं पहुंचाई गई थी। साथ ही, आरोपियों द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।
दोनों महिलाओं ने एसपी से वीडियो फुटेज के आधार पर निष्पक्ष जांच, आरोपियों पर धाराएं बढ़ाकर केस दर्ज करने, झूठा क्रॉस केस वापस लेने और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
वाईट
*जिला शिवपुरी से ऑल इंडिया क्राइम रिपोर्टर अरशद अली की रिपोर्ट*



