*मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त आरोपी पुलिस गिरफ्त में,*
*01 किलो 555 ग्राम गांजा, नगदी 1 हजार रूपये, 1 मोबाइल जप्
*
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो /अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है ।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रीतेश कुमार शिव के मार्गदर्शन में थाना लार्डगंज की टीम द्वारा 1 किलो 555 ग्राम गांजा के साथ आरोपी को रंगे हाथ पकडा गया है।
थाना प्रभारी लार्डगंज श्री नवल सिंह आर्य ने बताया कि आज दिनांक 13/08/25 को पेट्रोलिंग के दौरान जेडीए स्कीम नम्बर 41 जीरो डिग्री में एक व्यक्ति रोड़ पर हाथ में थैले लिये खड़ा था जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसका आचरण संदिग्ध लगने पर घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम आशुतोष सिंह उर्फ आसू पिता शैलेन्द्र सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी नायक पान भंडार के पास मधुवन थाना कोतवाली बताया, जिसके हाथ में रखे थैले की तलाशी लेने पर कैरी बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये गांजा की तौल करने पर 01 किलो 555 ग्राम गांजा कीमती लगभग 31 हजार 100 रुपए का होना पाया गया। आरोपी के कब्जे से 01 किलो 555 ग्राम गांजा नगदी एक हजार रूपये, एक आईटेल कम्पनी का मोबाइल जप्त करते हुए आरोपी आशुतोष सिंह उर्फ आसू के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहां से एवं किससे प्राप्त किया गया के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।
*उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपी को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक सहायक उप निरीक्षक राजेश वर्मा, आरक्षक हेमराज, नरेन्द्र, इंद्रजीत, पंकज की सराहनीय भूमिका रही।



