*अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार,*
*343 पाव देशी शराब एवं स्कूटी जप्
*
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री अंजुल अयंक मिश्रा के मार्ग दर्शन में थाना चरगवॉ की टीम द्वारा 1 आरोपी को 343 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।
थाना प्रभारी चरगवां उप निरीक्षक अभिषेक प्यासी ने बताया कि दिनांक 13-8-25 को रात्रि में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक लड़का शहपुरा तरफ से दुपहिया जुपिटर क्रमांक एमपी 20 जेड डब्ल्यु 6508 में उमरिया डुंगरिया के फैक्ट्री क्षेत्र में शराब लाकर मजदूरों को शराब बेचने का काम करता है जो जुपिटर में जबलपुर से शराब लेकर उमरिया डोंगरिया सफेद बोरियों में अवैध शराब लेकर आ रहा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई उमरिया डुंगरिया तिराहा बूढऋेश्वर मंदिर के पास एक स्कूटी में मुखबिर के बताये हुलिये का युवक आते दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम करण चक्रवर्ती उम्र 20 वर्ष निवासी त्रिपुरी चौक गढा बताया, जो अपनी दुपहिया जुपिटर क्रमांक एमपी 20 जेड डब्ल्यु 6508 में 2 बोरी रखे मिला जिन्हें चैक करने पर 343 पाव देशी शराब कीमती लगभग 35 हजार रूपये की रखे मिला। आरोपी के कब्जे से 343 पाव देशी शराब एवं स्कूटी क्रमांक एमपी 20 जेड डब्ल्यु 6508 जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को अवैध शराब जप्त करने में सहायक उप निरीक्षक लाल सिंह सेन, आरक्षक गौरव एवं रामकुमार की सराहनीय भूमिका रही।



