बड़ोदिया ( सरदारपुर )
जिला ब्यूरो दिलीप पाटीदार


बड़ोदिया। आज हर्ष कान्वेंट हाई स्कूल बड़ोदिया में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों। ग्राम पंचायत बड़ोदिया के सरपंच विक्रम खराड़ी और उपसरपंच जीवन पाटीदार के आतिथ्य में ध्वजारोहण के साथ हुई। राष्ट्रगान के बाद विद्यालय प्रांगण से प्रभात फेरी प्रारंभ होकर सरदार पटेल चोक पर पहुंची जहा पर सरदार वल्लभभाई पटेल का हर्ष कान्वेंट हाईस्कूल के प्राचार्य मुकेश कुमार पाटीदार द्वारा माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात प्रभात फेरी ने पुरे नगर मे निकालकर विद्यालय प्रांगण पहुंची जहा पर विद्यार्थी द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषण प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
विद्यालय प्राचार्य ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान पर प्रकाश डाला और बच्चों को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों को शिक्षा और संस्कार के महत्व पर संबोधित किया। अंत में मिठाई वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।



