Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना गौर पुलिस व स्वाट टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से थाना गौर व थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत चोरी गए 02 मोटरसाइकिल को बरामद किया गया |

रिपोर्ट
पवन कुमार श्रीवास्तव
आजतक 24 X 7 न्यूज़ चैनल
जिला संवाददाता बस्ती

  • थाना गौर पुलिस व स्वाट टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में थाना गौर क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहन की चेकिंग के दौरान थाना गौर क्षेत्रान्तर्गत चोरी गए मोटरसाइकिल के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0-113/2025 धारा 303(2) BNS से संबंधित 02 अभियुक्तों यथा क्रमशः 1- सुरेन्द्र वर्मा उर्फ अनिल वर्मा पुत्र रामपति वर्मा 2- विक्रान्त सिंह पुत्र रामपाल सिंह को दिनांक-16.08.2025 को समय करीब 04:10 बजे अम्बरपुर तिराहा टिनिच मोड़ से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से A- थाना गौर क्षेत्रान्तर्गत चोरी गए मोटरसाइकिल प्लेटिना व B- थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत चोरी गए हीरो होंडा एच0एफ0 डीलक्स मोटर साइकिल जिसके संबंध में थाना कोतवाली जनपद बस्ती पर मु0अ0सं0-187/2023 धारा 379 IPC पंजीकृत है, को बरामद कर अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया |

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1- सुरेन्द्र वर्मा उर्फ अनिल वर्मा पुत्र रामपति वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम रमया मरवटिया थाना हरैया जनपद बस्ती |
2- विक्रांत सिंह पुत्र रामपाल सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम पिपरा काजी हियाराम पुरवा थाना पैकोलिया जनपद बस्ती |

बरामदगी का विवरण-
1- बजाज प्लेटिना गाड़ी संख्या-UP51-V1723 जिस पर परिवर्तित गाड़ी संख्या-UP51-Z 4130 अंकित था (थाना गौर) |
2- हीरो होन्डा एच0एफ0 डीलक्स गाड़ी संख्या-UP51-L0014 जिस पर परिवर्तित गाड़ी संख्या-UP51-E1400 अंकित था (थाना कोतवाली) |

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- प्रभारी निरीक्षक गौर परमा शंकर यादव जनपद बस्ती |
2- प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 संतोष कुमार जनपद बस्ती |
3- उ0नि0 रेवती रमण यादव, उ0नि0 अनंत कुमार मिश्रा थाना गौर जनपद बस्ती |
4- हे0का0 अतीश यादव, हे0का0 महेन्द्र यादव, हे0का0 रवीन्द्र सिंह, हे0का0 धीरज यादव थाना गौर जनपद बस्ती |
5- हे0का0 रमेश कुमार, हे0का0 पवन तिवारी, का0 किशन सिंह, का0 अभिलाष सिंह स्वाट टीम जनपद बस्ती |

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in