Skip to main content

Aaj Tak24x7

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमका झमका मंदिर में पूजा-अर्चना कर किया वृक्षारोपण

अमझेरा ( सरदारपुर )
जिला ब्यूरो दिलीप पाटीदार


द्वापर युग से जुड़ा मंदिर, श्रीकृष्ण की लीलाओं का साक्षी ——–

आज माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अमका झमका मंदिर पहुंचे, जहाँ उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मंदिर प्रांगण में मौजूद जनसमूह और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को पारंपरिक गदा भेंट कर सम्मानित किया। जन्माष्टमी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गाय के बछड़े को दुलार किया और मटकी फोड़ कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों का उत्साह बढ़ाया।
इसके साथ ही वे मंदिर परिसर में आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री की उपस्थिति से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया। मंदिर प्रांगण में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल का अद्भुत संगम देखने को मिला।

प्रमुख अतिथियों की मौजूदगी

इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय राज्य मंत्री (महिला एवं बाल विकास) सावित्री ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेढ़ा,पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव,नीलेश भारती,चंचल पाटीदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि,इंदौर संभागायुक्त दीपक सिंह, धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in