बरेला अधिवक्ता परिवार ने मनाया 6 वॉं स्थापना दिवस

बरेला/जबलपुर – राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिवक्ता परिवार बरेला ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ ही अधिवक्ता परिवार बरेला के 6वॉं वा स्थापना दिवस मनाया इस अवसर पर अधिवक्ता परिवार से बरेला परिक्षेत्र के लगभग 50 अधिवक्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम आयोजन में अधिवक्ता परिवार के संस्थापक सर्व श्री प्रवीण जैन, सर्व श्री सुभाष ब्रह्मवंशी, सर्व श्री सत्येंद्र कुशवाह, सर्व श्री राहुल श्रीवास्तव, सर्व श्री श्री अनिल पटेल(अधिवक्ता) आदि ने अपने विचार रखे। विमर्श का संचालन श्री नवीन पाठक ,श्री दीपक तिवारी ने किया। विमर्श में श्रीमति रजनी झरिया, श्री कमलेश झरिया, श्री अर्जुन पटेल, श्री विनोद चक्रवर्ती, श्री संतोष पटेल, श्री संजय रजक, श्री योगेंद्र पटेल, श्री रामेश्वर प्रताप पटेल, श्रीमती वैशाली रजक, श्रीमति शकुंतला चौधरी, श्री राहुल श्रीपाल, श्री सुनील सिंह, श्री रवि शंकर दुबे, श्री बलराम कुशवाह, श्री नवीन पाठक, श्री विशाल सिंह, श्री अजय झरिया, श्री शेख शफीक मंसूरी, श्री हर्षित केसरवानी,श्री जयराज चौधरी आदि अधिवक्ता गणों ने अपने विचार रखे साथ ही संगीत कार्यक्रम का संचालन नवीन पाठक और विशाल सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं द्वारा गीत,कविता आदि का गायन किया । विमर्श की तैयारी और संयोजन सतेंद्र कुशवाह, राहुल श्रीवास्तव, सुधांशु दुबे ने किया। अनिल पटेल व नीरज दुबे दीपक तिवारी, इंद्रपाल श्रीपाल ने नए युवा अधिवक्ता साथियों का स्वागत किया । धन्यवाद सुभाष ब्रह्मवंशी द्वारा किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in