थाना महाराजपुरा पुलिस ने नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती मरीज के साथ मारपीट कर हत्या करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

*

अतुल मल्होत्रा ब्यूरो रिपोर्ट

ग्वालियर 16.08.2025 ।
घटना का संक्षिप्त विवरण :- फरियादी कपिल शर्मा पुत्र अशोक शर्मा उम्र 31 साल निवासी त्यागी नगर मुरार ने थाना महाराजपुरा में रिपोर्ट लेख कराई कि उसका बड़ा भाई पंकज शर्मा उम्र 33 साल का शराब पीने का आदी था तो पंकज शर्मा को हमने संस्कार नशा मुक्ति केन्द्र कुंअरपुर में नशा छुडवाने के लिए दिनांक 26.07.25 को भर्ती कराया था। दिनांक 12.08.25 को सुबह 08.00 बजे उसका भाई पंकज शर्मा अपने घर पर आ गया था तो संस्कार नशा मुक्ति केन्द्र से हर्ष मेरे भाई को पुनः नशामुक्ति केन्द्र मे ले गया। दिनांक 13.08.25 को सुबह 05.00 बजे हर्ष का फोन मेरे पिता के पास आया और बताया कि पंकज की तबीयत खराब हो गई है उसे इलाज के लिए ट्रोमा सेन्टर जेएएच लायें हैं। मै व मेरे पिता जेएएच पहुंचे वहां पर डाक्टर ने पंकज को चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मुझे शक है कि मेरे भाई की मारपीट कर हत्या की गई है। ,फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना महाराजपुरा में अप.क्र. 413/25 धारा 103,3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

उक्त घटना संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीद्वाक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री कृष्ण लालचंदानी,भापुसे को थाना महाराजपुरा की पुलिस टीम से उक्त प्रकरण की बारीकी से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरी0 धर्मेन्द्र सिंह यादव के द्वारा पुलिस टीम को उक्त प्रकरण की जांच कर कार्यवाही करने हेतु लगाया गया।

दौराने जांच एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ज्ञात हुआ कि मृतक पंकज शर्मा के शरीर पर कई जगह चोटें पायी गई हैं और इस मामले में मृत्यु का कारण मृतक के शरीर पर लगी गंभीर चोटों का होना पाया गया। साक्षियों के कथनों के आधार पर भी पाया गया कि दिनांक 12.08.2025 के रात्रि करीब 03.00 बजे संस्कार नशा मुक्ति केन्द्र में मृतक पंकज शर्मा की विशाल कांकर, हर्ष शिन्दे, रवि तोमर, धर्मेन्द्र जादौन एवं कृष्ण मुरारी द्वारा बेरहमी से मारपीट की थी। थाना महाराजपुरा पुलिस टीम को दिनांक 15.08.2025 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में फरार एक आरोपी टाइगर चौक महाराजपुरा के पास कहीं जाने की फिराक में खड़ा हुआ है। पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त प्रकरण में वांछित एक आरोपी रवि तोमर पुत्र स्व. मुन्ना सिह तोमर उम्र 31 साल निवासी न्यू विवेक नगर ठाटीपुर जिला ग्वालियर को दबोच लिया गया। पकड़े गये आरोपी से उक्त प्रकरण के संबंध में पूछताछ की गई तो पूछताछ पर उसके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त अपराध कारित करना स्वीकार किया। थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

सराहनीय भूमिका : थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव, उनि० देशराज सिंह, उनि० श्यामसुन्दर कुशवाह, उनि0 राजीव सोलंकी, प्रआर रामबिहारी, आर. धुव्र सिंह, आर. रुस्तम सिंह, आर. अनिल गुर्जर, आर. भानू सिंह, आर. आनंद यादव, आर. शिवराज सिंह, आर. देवेन्द्र सिंह गुर्जर, आर. प्रदीप शर्मा, आर. राजकुमार की सराहनीय भूमिका रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in