.
निकाली गईं भव्य प्रभात फेरी,
ध्वजारोहण के बाद 79 वे स्वतंत्रता दिवस पर मौजूद सभी को दी गई बधाई
खरसोद कला स्वतंत्रता दिवस के रंगों में रंग चुके सभी सरकारी विभागों में ध्वजारोहण किया गया और ध्वजारोहण के बाद 79 वे स्वतंत्रता दिवस पर मौजूद सभी को बधाई दी गई। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के महान क्रांतिकारियों व स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। साथ ही स्वतंत्रता दिवस से पहले के संघर्ष के दिनों को याद किया गया। आजादी की लड़ाई में जोश और जज्बे से भरे नारों को याद किया गया। तुम मुझे खून दो,मै तुम्हे आजादी दूंगा, सरफरोशी की तमन्ना, अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना, बाज़ु-ए-कातिल में है। इंकलाब जिंदाबाद। दुश्मनों की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद हैं, आजाद ही रहेंगे। सारे जहां से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा। अब जिसका खून न खौला खून नहीं वो पानी है, जो न आए देश के काम वो बेकार जवानी है। विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा। उस समय ये नारे लोगों को एकजुट करते थे और आज भी ये हमारे दिलों में जोश भर देते हैं।
इस दौरान देवेश महेश पटेल ने कहा की भारत की स्वाधीनता के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का आदरपूर्वक स्मरण करना हम सभी का कर्तव्य है। स्वतंत्रता दिवस हम सभी को स्वाधीनता सेनानियों के सपनों के अनुरूप राष्ट्र का निर्माण करने के संकल्प के साथ जोड़ता है। शासकीय माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने भी प्रभात फेरी निकालकर देशभक्ति दिखाई दी वही ग्राम पंचायत पंचायत झंडा वंदन सरपंच आनंदीलाल डाबी तहसील टप्पा देबेन्द्र जी गोयल रजत धोबी धर्मशाला अध्यक्ष पंकज जी बारीया नगर अध्यक्ष कांग्रेस अमन लोहार अटल चौक नगर अध्यक्ष हरीश पटेल पाटीदार समाज के अध्यक्ष गोपाल जी नकालजा सरदार वल्लभभाई पटेल स्कूल बाबूलाल जी पटवा ध्वजारोहण किया।
** खरसोद संजय आचार्य की रिपोर्ट**



