Skip to main content

Aaj Tak24x7

आजादी पर्व को मनाया बैंकों ने एंटरटेनमेंट और इंजॉय का दिन

अमित वर्मा प्रदेश ब्यूरो आज तक न्यूज़ 24×7

करेली-। १०० सालों तक भारत अंग्रेजों की गुलामी में था और आजादी पाने के लिये भारत के अनगिनत लाखों लोगों नें जान की कुर्बानी दी तब देश आजाद हुआ। गुलामी से आजादी पाने के लिये खुशियों का पर्व स्वतंत्रता दिवस है जिसे देश के हर संस्था और नागरिकों को मनाने का कर्तव्य समझना चाहिए। सरकार ने आजादी की महत्वपूर्णता को देश के हर दिलों में जगाने के लिए घर-घर झंडा फहराने की मुहिम चलाई है ताकि हर व्यक्ति आजादी मिलने की महत्वपूर्णता को समझे कि आजादी पाने के लिए अनगिनत मां ने बेटा अनगिनत पत्नियों ने सुहाग की कुर्बानी दी है तब जाकर हम गुलामी से आजाद हुए हैं किन्तु इस मुहिम को करेली के अधिकांश बैंकों ने नहीं समझा और आजादी पर्व को छुट्टी का दिन समझ लिया।करेली में लगभग 16 बेंक है जिनमें से 6 बेंकों में झंडा फहराया गया है बाकी के 10 बैंक ने झंडा नहीं फहराया है। हमारे संवाददाता ने जब स्थानीय लोगों से बातचीत की तो नाम ना बताने की शर्त पर उनका कहना है कि बेंक मेनेजर और कर्मचारियों ने आजादी पर्व को छुटटी का दिन समझकर इंटरटेनमेंट कर एंज्याय किया है। आजादी का मतलब उनसे पूछो जिनने अग्रेंजो की गुलामी में दिन गुजारें है,अगर देश के लोगों ने आजादी के लिये अपनी जान नही दी होती तो आज हम भारतीय अंग्रेजों के घरों में लेटरीन की साफ सफाई कर रहे होते। करेली के देशभक्त बताते है कि इन सभी बैंकों में हर साल आजादी पर्व के दिन झंडा फहराया नही जाता है जब हम लोगों ने बैंक में झंडा नहीं फहराने पर बैंक के मेनेजर से पूछा तो उनका कहना होता है कि हमारे हेड आफिस मे झंडा फहरा दिया जाता है। बैंकों में झंडा ना फहराने के लिए लोगों ने तर्क दिया कि भारतीय स्टेट बैंक,सेंट्रल बैंक आफ इंडिया,म.प्र.सेंट्रल ग्रामीण बेंक,बैंक आफ इंडिया के हेड आफिस में झंडा फहराया जाता है फिर भी इन सभी बेंको में स्थानीय जगह पर झंडा फहराया गया है। क्या आर बी आई ने बेंको के लिये अलग अलग नियम बनाये गये है कि कुछ बेंक आजादी पर्व को मनायें और बाकी के बैेंक स्वतंत्रता दिवस के दिन को छुट्टी समझकर स्वतंत्र रहें और उस दिन को इंजॉयमेंट का दिन बना लें? बैंक आफ बड़ोदा,यूनियन बैंक,येस बैंक,आई सी आई,इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक,इंडियन बैंक, पंजाब बैंक,एचडीएफसी बैंक,केनरा बैक और सेंट्रल बैंक आफ इंडिया गोगाहवरी में ध्वजारोहण नहीं किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आजादी पर्व के दिन झंडा ना फहराने के लिए इन बैंकों के मैनेजर और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि अगली बार आजादी पर्व पर दी गई कुर्बानी की कीमत समझे की कैसे देश को आजादी मिली है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in