जबलपुर – संत अलॉयसियसस महाविद्यालय में MSME HIBI के तहत ideathon 5.0 की प्रथम स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। संत अलॉयसियस शहर का एकमात्र गैर तकनीकी महाविद्यालय है जिसे MSME इन्क्यूबेशन सेंटर का दर्जा प्राप्त है। उपर्युक्त आइडियाथॉन में कुल 20 प्राप्त आइडियाज का प्रस्तुतीकरण किया गया । निर्याणक मंडल में श्री मयूर ताम्रकार बिजनेस समाधान, श्री सिद्धार्थ नायक जैन CA, श्री स्वस्तिद बघेल, एडवोकेट, डॉ फेमिना सॉबिन, IIC समन्वयक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. सुरभि जैन, आदर्श, प्रिंसी, इंशिका, नियति, प्रगति, मंसूर, पूरब, अनंत, श्रेया आर्यमन का विशेष योगदान रहा। इस सफलता पर प्राचार्य डॉ. फा. जे. बेन एन्टोन रोस ने हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. आशु जैन MSME HIBI नोडल ऑफिसर एवं समस्त टीम को बधाई प्रेषित की।
Author: aajtak24x7
100% LikesVS
0% Dislikes



