पर्यावरण संरक्षण संकल्प अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

सोनभद्र। पर्यावरण संरक्षण संकल्प अभियान के अंतर्गत रविवार को पर्यावरण बैंक की टीम ने अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी की अगुआई में उनके आवासीय परिसर में 11 आम के पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर त्रिपाठी ने कहा कि वृक्षारोपण करना अत्यंत पुण्य का कार्य है। पूर्व में हर गांव में बड़े पैमाने पर बाग-बगीचे हुआ करते थे, लेकिन अब वे धीरे-धीरे विलुप्त हो रहे हैं। उन्होंने जनमानस से अपील करते हुए कहा कि प्रकृति जीवन के लिए अनिवार्य है, इसलिए हर व्यक्ति को अपनी क्षमता और उपलब्ध भूमि के अनुसार वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए और सबसे महत्वपूर्ण है कि उन पौधों की देखभाल कर उन्हें संरक्षित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि एक संरक्षित वृक्ष सौ पुत्रों के समान होता है। साथ ही लगाए जाने वाले पौधे फलदार और ऑक्सीजन प्रदाता अवश्य होने चाहिए। कार्यक्रम में संतोष त्रिपाठी, अनुपम त्रिपाठी, भीम सिंह, क्रांति सिंह, वकील खान, राजा राम दुबे, राकेश चौधरी, सर्वेश द्विवेदी, बृजेश श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes