मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह जी, कैबिनेट मंत्री ने श्रीकृष्ण पर्व पर सहभागिता की।

अतुल मल्होत्रा ब्यूरो रिपोर्ट

घर घर गोकुल घर घर। गोपाल ! आज ग्वालियर के अचलेश्वर मंदिर रोड स्थित सनातन धर्म मंदिर में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्रीकृष्ण पाथेय न्यास, विक्रमादित्य शोध पीठ एवं संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण पर्व में सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्रीमती यखलेश बघेल जी एवं साथियों द्वारा ध्रुपद शैली में भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित अद्भुत ध्रुपद गायन प्रस्तुति दी गई, जिसमें सम्मिलित होकर मन आनंदित हो हुआ इसके साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर उनसे समाज के कल्याण एवं सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का संकल्प है भगवान श्रीकृष्ण जी से जुड़े और मध्यप्रदेश के हर जिले में सभी पावन स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करना।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes