आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
औरैया –समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थानों पर जीवनधारा पौधारोपण अभियान लक्ष्य-5100 पौधों के पौधारोपण हेतु अभियान निरंतर् चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 17 अगस्त- 2025 दिन रविवार को प्रातः 7 बजे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू ) के नेतृत्व में देवकली मंदिर प्रांगण में स्थित पीएसी सर्वोत्तम वल शिविर में 28वीं बटालियन के प्रभारी शिवचरन सिंह के कर-कमलों द्वारा कदम, चितवन, हरसिंगार, अशोक, पकड़िया आदि के पौधों का पौधारोपण किया गया, पौधारोपण अभियान के अंतर्गत उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों से हमें ऑक्सीजन के अलावा ताजे फल, फूल, दुर्लभ औषधियां आदि सब कुछ प्राप्त होता हैं, इनके बिना मानव जीवन संभव नहीं हैं। पौधों के देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी शिविर के जवानों को सौंपी गई। पौधारोपण के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि निर्वाध रूप से वनों की कटाई, खनन्, प्राचीन प्राकृतिक धरोहरों व पर्यावरण की अनदेखी ही अचानक बादल फटने, भूकंप, बाढ़, भूस्खलन, तूफान, सुनामी व हिमस्खलन आदि प्राकृतिक आपदाओं का मुख्य कारण बन रहा हैं। व्यावसायिक दृष्टिकोण के कारण प्राकृतिक सौंदर्य के अस्तित्व को धीरे-धीरे समाप्त किया जा रहा है, इसी कारण से पर्यावरण के संतुलन की स्थितियां उत्पन्न हो रहीं हैं, पर्यावरण संरक्षण के साथ प्रकृति के श्रृंगार हेतु हम लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए, जिससे हमारा जीवन व आगे आने वाली पीढ़ी स्वस्थ-निरोग व प्रसन्नचित्त रहकर अपने उज्जवल भविष्य निर्माण के साथ लक्ष्य की ओर सुगमता से पहुंच सके। अभियान के अंतर्गत समिति के संस्थापक ने बताया कि अभी तक 3470 पौधों का पौधारोपण व लोगों के मनपसंद के पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया, जबकि पौधारोपण अभियान लक्ष्य पूरा होने तक अनवरत् जारी रहेगा। पौधारोपण अभियान में प्रमुख रूप से इंडियन एयर फोर्स से सेवानिवृत अजय कांत गुप्ता, बैंक से सेवानिवृत तेज बहादुर वर्मा व शेखर गुप्ता, समाजसेवी एल.एन. गुप्ता, अनूप बिश्नोई, समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, हिमांशु दुबे, संतोष कुशवाहा व सतीश पोरवाल आदि पर्यावरण के सजग प्रहरी मौजूद रहे।



