अमानक नंबर प्लेट, बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट सहित कुल 195 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुये वसूला गया 70 हजार रुपये समन शुल्क बसूला

*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार जबलपुर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा के दृष्टीकोण से एवं यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने हेतु शहर के विभिन्न स्थानों पर चैकिंग की कार्यवाही करते हुये अमानक नंबर प्लेट, बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट सहित कुल 195 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुये वसूला गया 70 हजार रुपये समन शुल्

तथा आमजन को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान करते हुये किया गया जागरूक*

 

 

आज दिनांक 19-08-25 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा के दृष्टीकोण से एवं यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने हेतु शहर के विभिन्न स्थानों में चैकिंग लगाकर यातायात व्यवस्था की गई एवं बिना हेलमेट धारण किये दुपहिया वाहन चालकों एवं अमानक नंबर प्लेट लगाकर तथा कार में बिना सीट बेल्ट के चल रहे कुल 195 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुये 70 हजार रुपये समन शुल्क वसूल किया गया।

उक्त कार्यवाही के दौरान वाहन चालकों एवं राहगीरों को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान कर जागरूक भी किया गया।

कार्यवाही दौरान उप पुलिस अधीक्षक यातायात गढा श्री बैजनाथ प्रजापति एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात घमापुर श्रीमति संगीता डामोर तथा थाना प्रभारी यातायात मालवीय चौक श्री एस डी सनोडिया, थाना प्रभारी यातायात गढ़ा श्री हरिकिशन अटनेरे, वीरेन्द्र आरख एवं यातायात का बल उपस्थित रहा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes