
आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
वृक्षारोपण कार्य /स्थल की सभी संबंधित विभागीय अधिकारी डिजिटल डायरी तैयार कर आगामी बैठक में लाना करें सुनिश्चित।
पौधों को सुरक्षित रखते हुए उन्हें पेड़ बनाने में अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाएं साथ ही नष्ट हुए पौधों को पुनः कराये रोपित।
बन्द पड़े आरआरसी सेन्टरों को पूरी क्षमता से किया जाए संचालित।
औरैया 20 अगस्त 2025 – जिलाधिकारी डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी सी पी सिंह द्वारा ग्रीन चौपाल के शासनादेश के संबंध में अवगत कराया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय में ग्रीन चौपाल आयोजित करने हेतु निर्देशित किया साथ ही कहा कि 22 अगस्त को प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्रीन चौपाल का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण कार्य हेतु चयनित स्थलों पर कराए गए कार्यों की सभी संबंधित विभागीय अधिकारी डिजिटल डायरी तैयार कर आगामी बैठक में लाना सुनिश्चित करें। पर्यावरण समिति की बैठक में जे आर एफ दीपक तिवारी ने आर आर सी सेंटर चिचोली की स्थिति से अवगत कराया कि सेंटर बंद पड़ा हुआ है, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा रोष व्यक्त करते हुए कहा गया कि बंद पड़े आरआरसी सेंटरों को पूरी क्षमता से संचालित किया जाए। गंगा समिति की बैठक में ज़िला परियोजना अधिकारी साक्षी शुक्ला द्वारा अवगत कराया गया कि राज्य स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा जनपद में कम से कम 10 विद्यालयों में जागरूकता गतिविधियों आयोजित किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उक्त के संबंध में जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि वह 10 विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराएंगे ताकि उनमें सम्पूर्ण व्यवस्थाएं कराते हुए पर्यावरण के सम्बन्ध में जागरूकता गतिविधियों कराई जा सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी सी पी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य, अधिशाषी अधिकारी राम आसरे कमल, जिला परियोजन अधिकारी साक्षी शुक्ला, जे आर एफ दीपक तिवारी सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।



