थाना महाराजपुरा पुलिस की हत्या के प्रकरण में फरार आरोपी के खिलाफ कार्यवाही

थाना महाराजपुरा पुलिस ने नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती मरीज के साथ मारपीट कर हत्या करने वाले फरार तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

ग्वालियर 20.08.2025 ।
घटना का संक्षिप्त विवरण :- फरियादी कपिल शर्मा निवासी त्यागी नगर मुरार ने थाना महाराजपुरा में अपने भाई के साथ मारपीट कर हत्या की रिपोर्ट लेख कराई थी, जिस पर से थाना महाराजपुरा में अप.क्र. 413/25 धारा 103,3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। दौराने जांच एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ज्ञात हुआ कि मृतक पंकज शर्मा के शरीर पर कई जगह चोटें पायी गई हैं और इस मामले में मृत्यु का कारण मृतक के शरीर पर लगी गंभीर चोटों का होना पाया गया। साक्षियों के कथनों के आधार पर भी पाया गया कि दिनांक 12.08.2025 के रात्रि करीब 03.00 बजे संस्कार नशा मुक्ति केन्द्र में मृतक पंकज शर्मा की विशाल कांकर, हर्ष शिन्दे, रवि तोमर, धर्मेन्द्र जादौन एवं कृष्ण मुरारी द्वारा बेरहमी से मारपीट की थी।

उक्त प्रकरण में थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा आरोपी रवि तोमर पुत्र स्व. मुन्ना सिह तोमर उम्र 31 साल निवासी न्यू विवेक नगर ठाटीपुर जिला ग्वालियर तथा दूसरे आरोपी कृष्णमुरारी दीक्षित पुत्र स्व. श्री गणेश दीक्षित उम्र 48 साल निवासी ग्राम महातुआ थाना इकदिल जिला इटावा (उ.प्र.) हाल निवासी अड्डा कूलर गांधी नगर इटावा (उ.प्र.) को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

उक्त मामले में फरार अन्य आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीद्वाक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री कृष्ण लालचंदानी,भापुसे को थाना महाराजपुरा पुलिस की टीम बनाकर आरोपियों की धरपकड़ कराने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरी0 धर्मेन्द्र सिंह यादव के द्वारा पुलिस टीम को उक्त प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना थाना महाराजपुरा पुलिस टीम को दिंक 19.08.2025 को रात में जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण का फरार एक आरोपी भगवान सिंह उर्फ धर्मेन्द्र सिंह जादौन शांति नशा मुक्ति केन्द्र पटरी रोड के पास देखा गया है। सूचना पर पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया तो वहां पर मुखबिर के बताये हुलिया का एक व्यक्ति खड़ा दिखा जिसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम द्वारा उसे घेरकर पकड़ लिया। पकड़े गये व्यक्ति का नाम व पता पूछने पर उसने भगवान सिंह उर्फ धर्मेन्द्र सिंह जादौन निवासी उदयभन सिंह जादौन उम्र 37 साल निवासी सिंधी कॉलोनी कम्पू जिला ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये आरोपी से उक्त प्रकरण के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

सराहनीय भूमिका : थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव, उनि0 राजीव सोलंकी, उनि० श्यामसुन्दर कुशवाह, आर. शिवराज सिंह, आर. भानू सिंह सिकरवार, आर. अनिल गुर्जर, आर. रुस्तम गुर्जर, आर. धुव्र सिंह, आर. राजकुमार, आर. आंनद यादव, आर. देवेन्द्र गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in