आगामी 7 सितंबर को आयोजित मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह-2025 को सफल बनाने हेतु बैठक का आयोजन हुआ

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

Auraiya — अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा महिला शाखा की जिला इकाई द्वारा आज दिनांक 20 अगस्त 2025 दिन बुधवार को शाम 4 बजे क्रॉनिक एकैडमी फूलमती मंदिर, औरैया में जिला व नगर महिला शाखा की बैठक का आयोजन किया गया, बैठक की अध्यक्षता महिला जिलाध्यक्ष एकता पुरवार ने की। बैठक को संबोधित करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी पायल पोरवाल व पूनम पुरवार ने संयुक्त रूप से बताया कि समारोह के अंतर्गत वर्तमान वर्ष 2025 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण यूपी बोर्ड में 80%व सीबीएसई बोर्ड में 90% व उससे अधिक अंक पाने वाले समाज के मेधावी छात्रों को जालौन चौराहा, औरैया के समीप स्थित श्री हरि रिसोर्ट में आगामी दिनांक 7 सितंबर 2025 दिन रविवार को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में जिला महामंत्री आरती पोरवाल ने समाज की मातृशक्ति से कार्यक्रम में सपरिवार पहुंचने की अपील की हैं। जिलाध्यक्ष एकता पुरवार ने बताया कि आयोजन के अंतर्गत स्वस्थ मनोरंजन हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ समाज की उदीयमान् विशेष प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा, उन्होंने बैठक में कार्यक्रम संयोजकों व महिला पदाधिकारियों व सदस्यों को आयोजन के प्रचार प्रसार के साथ समाज के लोगों के घरों में जाकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चला कर आमंत्रण करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री कपिल गुप्ता, विनय पुरवार, कार्यक्रम संयोजक देवमुनि पोरवाल,नितिन पुरवार, राम आसरे पोरवाल, नीलम पोरवाल, बीना गुप्ता राधा आर्य, अनीता पुरवर, तृप्ति पुरवार, साधना पुरवार,अर्चना पोरवाल,पायल पोरवाल, आरती पोरवाल, रेखा पोरवाल आदि उपस्थित रहे ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in