Skip to main content

Aaj Tak24x7

जनपद स्तरीय छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनांतर्गत जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुईं

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया 22 अगस्त 2025/ जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जनपद स्तरीय छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनांतर्गत जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में सत्र 2025-26 हेतु शिक्षण संस्थानों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को शासन द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार कार्य पूर्ण कराए जाने हेतु निर्देशित किया ताकि छात्रवृत्ति का कार्य ससमय पूर्ण किया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसी के द्वारा किसी भी स्तर पर इस‌ कार्य में अनियमितता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के अनुरूप छात्रवृत्ति पात्रता के आधार पर सुनिश्चित की जाये ताकि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न होनी पाये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, जिला विकास अधिकारी सर्वेश कुमार पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास), इंचार्ज जिला विद्यालय निरीक्षक एवं समस्त प्राचार्य/प्रधानाचार्य पूर्वदशम एवं दशमोत्तर शिक्षण संस्थान सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in