Skip to main content

Aaj Tak24x7

1260 किमी की पदयात्रा कर मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज का आर्शीवाद प्राप्त करने अशोकनगर के लिए निकले महाराष्ट्र के दर्जनो जैन युवापदयात्रा के सिरोंज आगमन पर समाजजनों ने किया भव्य स्वागत

मीडिया से चर्चा में बोले जैन युवा :- मुनि श्री का आर्शीवाद ही है जो आज हम एक माह से बिना रूके,बिना थके यह पदयात्रा कर रहे है

सिरोंज। मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज का आर्शीवाद प्राप्त करने के लिए महाराष्ट्र के सांगली कवठेपिरान से अशोकनगर के लिए रवाना हुए लगभग दो दर्जन जैन युवा शुक्रवार को सिरोंज पहुचें। मिली जानकारी अनुसार यह युवा 21 जुलाई को पदयात्रा करते हुए अशोकनगर के लिए रवाना हुए थें। जैन युवाओं के सिरोंज पहुचने पर सिरोंज में एक जुलुस के रूप में डीजे के साथ युवा जैन तीर्थ क्षेत्र नसिया जी पहुचें। जुलुस के दौरान पदयात्री सफेद वस्त्र धारण कर सिर पर मुनि श्री सुधा सागर महाराज के नाम अंकित टोपी पहने हुए रिमझिम बारिश में डीजे पर बज रहे सुधा सागर जी महाराज के भजनों पर युवा थिरकते हुए चल रहें थें। इस दौरान नगर के चौक-चौराहा पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पदयात्रा कर रहें जैन युवाओं का फूलो की वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

समाजजनों ने पदयात्रियो का किया स्वागत – नगर के मुख्य मार्गो से मुनि श्री सुधा सागर जी के भजनो पर थिरकते हुए जब पदयात्री निकले तो नगर वासियो ने सभी पदयात्रियो पर फूल की वर्षा कर भव्य स्वागत किया। नगर के कोटगेट,राज बाजार,चांदनी चौक,कपडा बाजार,सराफा बाजार,कठाली बाजार,कष्टम पथ,छत्री नाका चौराहो होते हुए जैन युवाओं का जत्था नगर के आरोन रोड स्थित जैन तीर्थ क्षेत्र नसिया जी पहुचा। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा भी पदयात्रियो को विशेष सहयोग प्रदान किया गया। तो वही सिरोंज जैन समाजजनों द्वारा पदयात्रियो का फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। साथ ही पदयात्रियो के विशराम एंव वात्सल्य भोज की व्यवस्था की गई। इस मौके पर डॉ राजीव जैन बंटी,सौरभ जैन गुलाबगंज,सुनिल जैन गुरधानी,राजीव जैन सैनानी,विक्रांत गोयल,बंटी जैन अनुश्री,नीरज जैन कोटा,तोषमणी पंथी कन्ना,नितिन जैन नगर,शैलेन्द्र खोजा,अतुल जैन,संजय जैन सियलपुर,आकाश जैन,आशीष जैन चंपतिया आदि मौजूद रहें।

मुनि के आर्शीवाद से हो रहा भव्य मंदिर निर्माण – इस अवसर पर मीडिया से चर्चा के दौरान युवाओं ने बताया कि मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज के आर्शीवाद से सांगली कवठेपिरान में परमोदय तीर्थ क्षेत्र का निर्माण होने जा रहा है। पहले उक्त स्थान पर कोई भी जैन मंदिर नही था। लेकिन मुनि श्री की प्राणा और आर्शीवाद से भव्य मंदिर का निर्माण कार्य होने जा रहा है। आज हमें पदयात्रा करते हुए एक माह से अधिक हो गया है। मुनि श्री के आर्शीवाद से हमारी यह पदयात्रा पूरी होने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए है। जल्द ही हम सभी अशोकनगर पहुचकर मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज का आर्शीवाद प्राप्त करेंगे। उन्होने कहा कि परमोदय तीर्थ क्षेत्र कवठेपिरान जिला सांगली महाराष्ट्र से यह पदयात्रा हम सब के आराध्य तीर्थ क्षेत्र उद्धारक तीर्थ चक्रवर्ती परम पूज्य मुनि पंगा निर्यापक श्रमण सुधा सागर जी महाराज अशोक नगर में आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु यह पदयात्रा 1260 किमी की पदयात्रा चल रही है। इस मौके पर इंद्रजीत जैन,रोहित जैन,सूरज जैन,हर्षित जैन,संवेद जैन,महावीर जैन,सम्मेद जैन,शुभम जैन,संदीप जैन,अमोल जैन,सौरभ जैन,शीतल जैन,राजनकुमार जैन,पार्थ जैन,सुनील जैन,जयकुमार जैन आदि पदयात्री मौजूद रहें।

फोटो क्रमांक 02 03

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in