Skip to main content

Aaj Tak24x7

म्योरपुर में अवैध रूप से रखा गया 231 बोरी यूरिया जब्त, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र।किसानों से महंगे दाम पर खाद बेचने की मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। दुद्धी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत म्योरपुर में उपजिलाधिकारी निखिल यादव के नेतृत्व में छापेमारी कर 231 बोरी यूरिया का अवैध स्टॉक पकड़ा गया।
सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में काफी समय से यह शिकायत मिल रही थी कि कुछ डीलर यूरिया की कृत्रिम किल्लत दिखाकर उसे ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। जिस पर प्रशासन ने सटीक जानकारी जुटाकर अचानक छापा डाला और बड़ी मात्रा में अवैध भंडारित यूरिया बरामद किया।
उपजिलाधिकारी निखिल यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि 231 बोरी यूरिया जब्त की गई है। संबंधित डीलर के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा उसका लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।एसडीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि कालाबाज़ारी कर किसानों को परेशान करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीण अंचल में किसानों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उनका कहना है कि समय पर खाद मिलना जरूरी है, ताकि फसलों को किसी भी तरह का नुकसान न हो।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in