Skip to main content

Aaj Tak24x7

श्रीरामलीला कमेटी की बैठक सम्पन्न, नए अध्यक्ष और महामंत्री का हुआ चयन।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

Uदुद्धी सोनभद्र। कस्बा स्थित श्रीसंकटमोचन मंदिर परिसर में शुक्रवार अपराह्न काफी गहमागहमी के बीच श्रीरामलीला कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संरक्षक मंडल के सदस्य देवनारायण जायसवाल, भोलानाथ आढ़ती और दिनेश आढ़ती ने सर्वसम्मति से कन्हैयालाल अग्रहरि को अध्यक्ष तथा सुरेंद्र कुमार गुप्त को महामंत्री चुना।
निवर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने समिति की नवनियुक्त अध्यक्ष और महामंत्री की घोषणा करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने की शुभकामनाएँ दीं।
पदभार संभालने के बाद अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रहरि ने कहा कि समिति की परंपराओं को संजोते हुए रामलीला मंचन को और अधिक भव्य एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। वहीं महामंत्री सुरेंद्र कुमार गुप्त ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक नाटक नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में नगरपंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन,वरुणोदय जौहरी, पंकज जायसवाल, कमल कुमार कानू, चंद्रिका प्रसाद, शिवशंकर प्रसाद, मोनू सिंह, मनीष जायसवाल, कुलभूषण पांडे, ललन कसेरा, जितेंद्र चंद्रवंशी, कल्याण मिश्रा,रामेश्वर राव ,अनिल हलवाई राकेश आजाद ,सुमित सोनी समेत बड़ी संख्या में सदस्य एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
राम भक्तों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं तथा आगामी रामलीला आयोजन को लेकर प्रस्तावित योजनाओं पर भी चर्चा की।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in