Skip to main content

Aaj Tak24x7

भाटपचलाना पुलिस द्वारा शादी के नाम पर धोखाधडी करने वाली लुटेरी गैंग की लुटेरी दुल्हन सहित गेंग के अन्य तीन दलाल आरोपी गिरफ्तार

संजय आचार्य

जिला उज्जैन पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रदीप शर्मा द्वारा जिले में लगातार अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुनार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मयूर खंडेलवाल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खाचरोद श्रीमति आकांक्षा बेछोटे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भाटपचलाना सतेन्द्र सिंह चौधरी व उनकी टीम के द्वारा लगातार थाना क्षेत्र में अवैध क्रिया कलाप करने वालो अपराधियों के विरूध्द कड़ी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक- 22.08.2025 को थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह चौधरी की टीम व्दारा अपराध क्रमांक-338/2025 धारा 318 (4), 319 (2) बीएनएस में शादी के नाम पर धोखाधडी करने वाली लुटेरी गैंग की लुटेरी दुल्हन पुजा उर्फ नेहा पति विनोद मालवीय निवासी 64 ब्लाक नागदा सहित गेंग के अन्य तीन दलाल आरोपीगण 1. रामचन्द्र पिता शंकरलाल धाकट निवासी खाचरौद, 2. जस्सु उर्फ राजु पिता मांगीलाल बागरी निवासी नागदा 3. विष्णुबाई पति रामचन्द्र धाकड निवासी खाचरौद को गिरफ्तार किया गया व गैंग के अन्य दो दलाल आरोपी फरार

घटना का संक्षिप्त विवरण थाना भाटपचलाना पर दिनांक- 22.08.2025 को फरियादिया रतनलाल पिता रमेशचन्द्र सेन

निवासी ग्राम खरसोदकला ने रिपोर्ट किया कि मेरे लडके जितेन्द्र सेन की शादी के लिये लडकी की तलाश कर रहा था इस दौरान मेरी पहचान खाचरोद की रहने वाली विष्णुबाई पति रामचन्द्र धाकड से हुई। विष्णुबाई ने मेरे लडके जितेन्द्र की शादी के लिये लडकी देखी जिसका नाम नेहा निवासी नागदा की रहने वाली बताई। लडकी नेहा की शादी के लिये उसके परिवार वाले ने 1,50,000/- की मांग रखी जिस पर फरियादी ने अपने लडके की शादी के लिये 1,50,000/- रुपये अपने परिचित से उधार लेकर विष्णुबाई व उसके साथियो को दिये। विष्णुवाई व उसके पति रामचन्द्र धाकड, लडकी पूजा उर्फ नेहा की मोसी आशाबाई नागदा वाली, पूजा उर्फ नेहा का पति विनोद और जस्सु उर्फ राजू ने 1,50,000/- रुपये लेकर पूजा उर्फ नेहा को फरियादी के साथ रवाना कर दिया। फरियादी लडकी को लेकर घर आ गया और अगले दिन फरियादी ने अपने लडके जितेन्द्र सेन की शादी लडकी पूजा उर्फ नेहा से मंदिर मे की। दिनांक 21.08.2025 की रात को मौका पाकर पूजा उर्फ नेहा घर से भाग गई फिर फरियादी को पता चला कि विष्णुबाई, उसका पति रामचन्द्र, पूजा उर्फ नेहा का पति विनोद, पूजा उर्फ नेहा की मासी आशा, पूजा उर्फ नेहा और जस्सु उर्फ राजू सभी लोगो ने मिलकर षडयन्त्रपूर्वक मेरे लडके जितेन्द्र की शादी नेहा से करवाकर 1,50,000/- रुपये लेकर मेरे साथ धोखाधडी की। जिस पर से थाना भाटपचलाना पर अपराध क्रमांक 338/2025 धारा 318 (4) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान दिनांक 22.08.2025 को ही तत्काल भाटपचलाना पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी रामचन्द्र धाकड, जस्सु उर्फ राजु बागरी, विष्णुबाई धाकड, पुजा उर्फ नेहा मालवीय को उनके घर से गिरफ्तार किया गया एवं उनके हिस्से में आई रकम 40,000/- रुपये जप्त किये गये। शेष रकम फरार आरोपी आशा एवं विनोद के पास होना बताया । लुटेरी दुल्हन नेहा ने शादी करते वक्त अपना गलत नाम नेहा बताया जवकी उसका वास्तविक नाम पूजा पति विनोद है।

खरसोद कला से संजय आचार्य रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in