Skip to main content

Aaj Tak24x7

वन नेशन वन इलेक्शन के अर्पित चौहान जिला संयोजक, आशीष चौबे और कुलदीप सेंगर बने सह जिला संयोजक

औरैया –भारतीय जनता पार्टी के आयाम “स्टूडेंट फॉर वन नेशन वन इलेक्शन” के संगठन विस्तार की प्रक्रिया के अंतर्गत जिला स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई हैं।

इस अवसर पर अर्पित सिंह चौहान (पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। साथ ही आशीष चौबे ( पूर्व जिला संयोजक बजरंग दल ) और कुलदीप सेंगर (पूर्व विभाग संयोजक, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) को जिला सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से निभाने का संकल्प लिया और कहा कि “वन नेशन वन इलेक्शन” की अवधारणा को विद्यार्थियों एवं युवाओं तक पहुँचाकर राष्ट्रहित में जागरूकता का कार्य करेंगे।

इन नियुक्तियों से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा युवा वर्ग में राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक जागरूकता को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

— भारतीय जनता पार्टी
आयाम : स्टूडेंट फॉर वन नेशन वन इलेक्शन

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in