बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायत जुहीखा में आयोजित आकांक्षी शिविर में पहुंचकर शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण किया

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया 23 अगस्त 2025/ जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायत जुहीखा में आयोजित आकांक्षी शिविर में पहुंचकर शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पंचायती राज, ग्राम्य विकास, बाल विकास परियोजना, चिकित्सा, पशुपालन, कृषि, रोजगार, सोशल सेक्टर, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, खाद्य एवं रसद विभाग, शिक्षा, जल निगम आदि विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं के सम्बन्ध में जन मानस को उनकों शासकीय योजनाओं का लाभ देने हेतु लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी और कहा कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्रों को मिले इसके लिए गांव का भ्रमण कर पात्रों को पंजीकृत करें जिससे कोई भी पात्र योजना के लाभ से वंचित न रहने पाए। उन्होंने ग्रामवासियों से कहा कि वह आज अपनी समस्याओं के संबंध में शिविर में आकर अवगत कराये जिससे आप लोगों को अपनी समस्या के लिए विकास खण्ड व तहसील पर न दौड़ना पड़े। जिसमें पशु पालन विभाग के 12 आवेदन, खाद्य एवं रसद विभाग के 03 आवेदन, बाल विकास परियोजना विभाग के 03 आवेदन, कृषि विभाग के 07 आवेदन, उ०प्र० कौशल विकास मिशन के 07 आवेदन, जिला उद्योग केन्द्र के 09 आवेदन, जल निगम के 05 आवेदन, श्रम विभाग के 08 आवेदन, समाज कल्याण विभाग के 05 आवेदन, महिला कल्याण विभाग के 10 आवेदन, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के 02 आवेदन, होम्योपैथिक विभाग के 28 आवेदन, स्वास्थ्य विभाग के 07 विभाग, आयुर्वेदिक विभाग के 27 आवेदन प्राप्त हुये। जिसमें विभागीय अधिकारियो के द्वारा आकांक्षी शिविर में उपस्थित आम जनता को बारीकी से जानकारी दी गई। जिलाधिकारी को ग्रामीणों ने अवगत कराया कि यहाँ गौशाला का निर्माण कराया जाना आवश्यक है जिस पर राजस्व लेखपाल, खण्ड विकास अधिकारी, उपायुक्त, श्रम रोजगार (मनरेगा), जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा प्रधान ग्राम ने मौके पर जाकर स्थल का निरीक्षण कर शीघ्र ही गौशाला का निर्माण प्रारम्भ कराया जायेगा, साथ ही साथ ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी को बताया कि जल जीवन मिशन के द्वारा जो पानी की टंकी का निर्माण हुआ है वहाँ खारा पानी आता है जिसे पुनः बोरिंग हेतु जिलाधिकारी द्वारा अधिशाषी अभियन्ता, जल निगम को निर्देशित किया गया एवं खोदी गई सड़के व रास्तों को शीघ्र मरम्मत कर सही कराने को कहा। उन्होंने खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु कृषि विभाग तथा आयुक्त एवं निबन्धक सहकारिता को निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, उप जिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य, खण्ड विकास अधिकारी सदर आदित्य तिवारी सहित संबंधित अधिकारी व ग्रामीण जन आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in