
ग्राम पंचायत तलकपुरा व गायत्री परिवार ट्रस्ट सेगांव का संयुक्त कार्यक्रम मैं होगा तरु पूजन
शनिवार 30 अगस्त को रात्रि में होगा विशाल दीप यज्ञ पूरा नगर होगा शामिल
सेगांव/- अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में अखंड दीप वह जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत तलकपुरा के सहयोग से गायत्री परिवार ट्रस्ट सेगांव के तत्वावधान में गायत्री परिवार के वृक्ष गंगा अभियान एवं हरियाली महोत्सव के तहत 501 पौधों का रोपण जय भवानी मंदिर पहाड़ी तलकपुरा पर 31 अगस्त रविवार को सुबह किया जाएगा । इस हेतु देवग्राम तलकपुरा में गायत्री परिवार ट्रस्ट सेगाव द्वारा शुक्रवार रात्रि में गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमे सभी की सहमति से वृक्षारोपण समिति का गठन किया गया गोष्ठी में जय भवानी मंदिर पहाडी पर 501 पौधों का रोपण किया जायेगा 31 अगस्त रविवार को सुबह पहाडी पर जोड़े सहित तरु मिलन के साथ पूजन का कार्यक्रम संपन्न होगा ।पूजन के बाद जोड़ों के द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न होगा जिसमें 501 पौधों का रोपण होगा। इस कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला वृक्षारोपण के 1 दिन पूर्व 30 अगस्त को ग्रामीण घर-घर जाकर इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पूरे नगर में निमंत्रण देंगे।गोष्टी में गायत्री परिवार के वरिष्ठ पण्डु मण्डलोई, धर्मेंद्र पाटीदार ,भंवरलाल चारण,मुख्य प्रबंध ट्रस्टी महेश दसौंधी आदि ने अपने विचार रखे।
सेगांव से दीपक गुप्ता कि रिपोर्ट



