Skip to main content

Aaj Tak24x7

90 वर्षीय महिला ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दान की पेंशन, सिंधिया ने किया श्रमदान का संकल्प

अतुल मल्होत्रा ब्यूरो रिपोर्ट।

गुना ज़िले में आई भीषण बाढ़ की स्थिति का जायज़ा लेने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज गुना पहुँचे। राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा के उपरांत उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि “संकट की इस घड़ी में समाज के हर वर्ग को आगे आकर सहयोग और श्रमदान करना होगा।”

सिंधिया के इस आह्वान से प्रभावित होकर सभा में मौजूद 90 वर्षीय वृद्धा ने सभी के सामने भावुक क्षण रच दिया। उन्होंने घोषणा की कि वे अपनी 2200 रुपये की मासिक पेंशन बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद के लिए दान करेंगी। वृद्धा ने प्रशासन से आग्रह किया कि “मेरे इस सहयोग को आप पीड़ितों की सहायता और उनके नुकसान की भरपाई में लगाएँ।”

इस प्रेरक कदम से प्रभावित होकर सिंधिया ने भी घोषणा की कि वे स्वयं कलेक्टर के साथ दो घंटे का श्रमदान करेंगे, ताकि राहत कार्यों में सीधे तौर पर योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि “90 वर्ष की आयु में भी इस मातृशक्ति का त्याग और सेवा भाव हम सबके लिए अनुकरणीय है। उनका यह सहयोग समाज को प्रेरित करने वाला है, और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके दान की एक-एक पाई सही स्थान पर उपयोग हो।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in