लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी
सोनभद्र :- दुद्दी तहसील के ग्राम बघमंदवा में हो रहे खनन में भारी मात्रा में भ्रष्टाचार जिसका प्रशासन कर रही सपोट, खनन में खनन की मात्रा से ज्यादा एम0एम0 प्रपत्र 11 का बिल्ली मारकुंडी में उपयोग । आखिर कब तक
सोनभद्र के बड़े कारोबारियों में सुरेश कुमार केशरी पुत्र ओमप्रकाश केशरी निवासी बिल्ली मारकुंडी की अजब कहानी सामने आने लगी है । देखा जाय तो यह खनन पट्टा ए0के0एस हाइवे प्रोजेक्ट प्रा0 लिमिटेड उपेंद्र राय , बृंदावन कालोनी मगध, सासाराम निदेशक अजय कुमार सिंह पुत्र बैज नाथ सिंह और लाइफमैप बिल्डर्स प्रा0 लिमिटेड निदेशक अजय कुमार सिंह पुत्र बैज नाथ सिंह का इटेंडरिंग सोनभद्र के दुद्दी तहसील अंगतर्गत बघमंदवा में है दुद्दी तहसील के बघमंदवा में हुए ईटेंडर में बिल्ली मारकुंडी निवासी सुरेश कुमार केशरी का टेंडर में गवाह बनना एक बड़ा रहस्मयी खेल है। और यही पट्टेदार व सहयोगी सुरेश कुमार केशरी का माया जाल है। ज्ञाप्त है कि दोनो इटेंडरिंग का परमिट मूल्य 307रुपये घन मीटर और 316 घन मीटर है। जिसका भरपूर उपभोज महुली के बघमंदवा की जगह बिल्ली मारकुंडी स्थित अपने खनन में पार्टनर वाली जगहों पर किया जा रहा है। महुली के बघमंदवा में हुए इटेंडरिंग के एक खादान को वर्ष में 89850 और दूसरे खादान को वर्ष में 130560 घन मीटर प्रपत्र सप्लाई करने के आदेश है। लेकिन इतना खनन बघमंदवा में नही हो रहा है। और ना ही इतना खपत बोल्डर उन क्षेत्रों में है। क्यों कि क्रशर न होने से बोल्डर को स्टॉक कराया जाना और परमिट को अन्यत्र बेचना नियमानुसार अपराध है। जो खुलेआम किया जा रहा है। तिमाही रॉयल्टी जमा करने को लेकर बिल्ली मारकुंडी से खेला जा रहा है यह बड़ा खेल। जिसमें जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार केशरी का नाम सुर्खियों में है।



