Skip to main content

Aaj Tak24x7

मिट्टी के गणेश जी में धर्म और पर्यावरण का संगम”

सेगांव-ग्राम की कुशिका लक्की गोयल गणेश चतुर्थी के अवसर पर इको फ्रेंडली गणेश जी की मूर्ति बना कर अनूठा संदेश दिया।कुशिका ने बताया कि पारंपरिक रूप से प्लास्टर ऑफ पेरिस(pop) से बनी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नदी,तालाबों और झीलों में किया जाता रहा है,जिससे जलीय जीवन और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचता है,इसके विपरीत मिट्टी से बनी प्रतिमाएं आसानी से घुल जाती है और पर्यावरण को कोई हानि नहीं पहुंचाती। कुशिका ने सभी को संदेश दिया कि इको फ्रेंडली गणेश जी की प्रतिमाएं ही अपने अपने घरों में स्थापित करे।

भविष्य में बच्चों को की कार्यशाला लगा कर सिखाएगी इको फ्रेंडली गणेश की प्रतिमाएं बनाना

कुशिका ने बताया कि भविष्य में बच्चों को मिट्टी के गणेश बनाना भी सिखाएगी जिससे बच्चों में धर्म की जानकारी बढ़ेगी और पर्यावरण संरक्षित भी होगा। पीओपी के गणपति मार्केट में मिलते है लेकिन उनका विसर्जन नहीं होता इसलिए वह सभी बच्चों को मिट्टी के गणपति बनाना सिखाएगी।
सेगांव से दीपक गुप्ता कि रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in