बाढ़ से हुयी क्षति की प्रतिपूर्ति करने हेतु जनपद में आकांक्षी शिविर का आयोजित किए जा रहे हैं जिसके तहत विकास खण्ड औरैया के अन्तर्गत ग्राम पंचायत असेवा में आकांक्षी शिविर का आयोजन किया गया

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया 27 अगस्त 2025/ जिलाधिकारी डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देशन में जनपद में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में जनजीवन को पुर्नस्थापित करने, ग्रामीणों को शासन द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का त्वरित लाभ दिलाने एवं बाढ़ से हुयी क्षति की प्रतिपूर्ति करने हेतु जनपद में आकांक्षी शिविर का आयोजित किए जा रहे हैं जिसके तहत विकास खण्ड औरैया के अन्तर्गत ग्राम पंचायत असेवा में आकांक्षी शिविर का आयोजन किया गया। आकांक्षी शिविर में पंचायती राज, ग्राम्य विकास, बाल विकास परियोजना, चिकित्सा, पशुपालन, कृषि, रोजगार, सोशल सेक्टर, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, खाद्य एवं रसद विभाग, शिक्षा, जल निगम आदि विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं के सम्बन्ध में जनमानस को शासकीय योजनाओं का लाभ देने हेतु स्टॉल लगाए गए। जिसमें पशु पालन विभाग के 14 आवेदन, खाद्य एवं रसद विभाग के 04 आवेदन, कृषि विभाग के 14 आवेदन, जिला उद्योग केन्द्र के 07 आवेदन, आयुष विभाग के 14 आवेदन, होम्योपैथिक विभाग के 28 आवेदन, स्वास्थ्य विभाग के 20 आवेदन, श्रम विभाग के 13 आवेदन, जिला दिव्यांजन सशक्तीकरण विभाग के 03 विभाग, समाज कल्याण विभाग के 04 आवेदन, सहकारिता विभाग के 08 आवेदन, उ०प्र० जल निगम (ग्रामीण) के 04 आवेदन प्राप्त हुये। जिसका निरीक्षण उपायुक्त, श्रम रोजगार (मनरेगा), औरैया द्वारा किया गया तथा विभागीय अधिकारियों के द्वारा आकांक्षी शिविर में उपस्थित आम जनता को बारीकी से जानकारी दी गई।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in