सेगांव में आज राम मंदिर में सुबह से हि गणेश जी लेकर नगर के श्रद्धालु प्राण प्रतिष्ठा के लिए पहुंचे जहां पर पंडित माधव प्रसाद दुबे व भूपेंद्र दुबे द्वारा सामूहिक पुजन व आरती कर प्राण प्रतिष्ठा की। मंदिर से भगवान गणेश जी को अपने अपने घर डोल ताशे की धुन पर झुमते नाचते ले आये।आज नगर में पुरे दिन गणेश जी का माहौल देखने को मिला। नगर में जुनी कचहरी,नदी पार,लोनारा रोड़,राम मंदिर गली,सीतला माता,मेन रोड़, चांदनी चौक,नया नगर,भिलट बाबा,सांई नाथ कालोनी, ताराचन्द्र कालोनी, लक्ष्मीनारायण कालोनी, खामखेड़ा रोड़ इस तरह गणेश जी के शानदार लाईटिंग के साथ पांडालों को सजाया गया।
सेगांव से दीपक गुप्ता कि रिपोर्ट



