ब्लाक अध्यक्ष लाल जी निषाद ने सफाई कर्मियों की समस्याओं को लेकर सौपा ज्ञापन

रिपोर्ट
शमसुलहक ख़ान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

कप्तानगंज बस्ती– विकास खण्ड कप्तानगंज के ब्लाक अध्यक्ष लाल जी निषाद ने खण्ड विकास अधिकारी चन्द्र भान उपाध्याय व सहायक विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव को सफाई कर्मियों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा । सफाई कर्मचारियों के निम्न बिन्दुओं पर समस्याएं है जिससे संगठन के कर्मचारी आहत है। कर्मचारियों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने की मांग किया है । सफाई कर्मचारियों की निम्न समस्याएं हैं । 1- सफाई कर्मचारियों की डियूटी अवकाश के दिन न लगाकर कार्य दिवस में लगाई जाये, यदि अवकाश के दिन कार्य लिया जाये तो अगले दिन प्रतिकर अवकाश दिया जाये। 2. विकास खण्ड में तैनात सफाई कर्मचारियों की ज्येष्ठता सूची जिला मुख्यालय पर अतिशीघ्र भेजा जाय। 3 – शासनादेश के तहत मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों से प्रतिमाह बैठक किये जने का प्राविधान है। उक्त शासनादेश के तहत प्रतिमाह बैठक आयोजित कर कर्मचारी समस्याओं का निराकरण कराया जाय। 4 – राजस्व गांवों में तैनात सफाई कर्मचारियों को सफाई उपकरण नहीं दिया गया है। सफाई कर्मी अपने वेतन से सफाई उपकरण क्रय करके साफ-सफाई का कार्य कर रहे हैं। उन्हें सफाई उपकरण उपलब्ध कराया जाय। 5 – जिन सफाई कर्मचारियों को उनके ग्राम पंचायत से कोई समस्या उत्पन्न हो रही है। उन सफाई कर्मचारियों को इसी विकास खण्ड के किसी अन्य ग्राम पंचायत में समायोजन किया जाय। 6 – शासनादेश के विपरीत गौशाला में सफाई कर्मचारियों की डियूटी न लगाई जाये, सभी गौशाला पर केयर टेकर नियुक्त हैं। 7 – किसी भी कार्य स्थल और सफाई हेतु आदेश विभागीय पत्र या कार्यालय से जारी पत्र के माध्यम से डियूटी लगाई जाये। मौखिक या व्हाट्शॉप के माध्यम से न लगाया जाये। 8 – स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के अन्तर्गत विकास खण्ड में नियुक्ति कर्मचारी सहायक विकास अधिकारी (पं०) के कार्यालय से हटा कर कहीं अन्य जगह किया जाय। क्योंकि कर्मचारी अपने अधिकारी से बात करने में असहज महसूस करता है और इनसे सफाई कर्मचारियों का कोई कार्य न लिया जाय। 9 -सफाई कर्मचारियों का पेरोल जिला मुख्यालय पर भेजने से पहले विकास खण्ड में सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को अवगत कराया जाये। 10 – सफाई कर्मचारियों का पेरोल जिला मुख्यालय पर 25 तारीख को भेजा जाय।
उपरोक्तानुसार सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण तत्काल कराने की मांग किया है ब्लाक अध्यक्ष लाल जी निषाद ने कहा कि समय से समस्याओं का निस्तारण नही हुआ तो संगठन बाध्य होकर जिला संगठन का सहयोग लेगा और आगे की रणनीति तैयार करेंगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in