Skip to main content

Aaj Tak24x7

आरोपी पकड़ने गये प्रधान आरक्षक अभिषेक शिन्दे की सड़क दुर्घटना में मृत्यु,* *ड्यूटी के दौरान दिवंगत हुये प्रधान आरक्षक को जबलपुर पुलिस द्वारा दी गयी श्रद्धांजलि

*आरोपी पकड़ने गये प्रधान आरक्षक अभिषेक शिन्दे की सड़क दुर्घटना में मृत्यु,*
*ड्यूटी के दौरान दिवंगत हुये प्रधान आरक्षक को जबलपुर पुलिस द्वारा दी गयी श्रद्धांजल *

थाना लार्डगंज चौकी यादव कालोनी में पदस्थ प्रधान आरक्षक अभिषेक शिन्दे दिनॉक 27-8-25 की रात्रि आरोपी को पकड़ने गये थे, जिन्हें अंधमुक वायपास के पास सर्विस रोड पर बुलेरो वाहन के चालक द्वारा तेज गति लापरवाही से चलाते हुये टक्कर मारने से घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया गया। जहॉ उपचार के दौरान दिनॉक 27-08-2025 को प्रधान आरक्षक अभिषेक शिन्दे का निधन हो गया।
आज दिनॉक 28-08-2025 को प्रधान आरक्षक अभिषेक शिन्दे के पार्थिव शरीर को तिलवारा घाट में जबलपुर पुलिस द्वारा शोक सलामी दी गयी।
पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री प्रमोद वर्मा (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री अतुल सिंह (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.), द्वारा पुष्पचक्र अर्पित करते हुये श्रद्धांजलि दी गयी तथा 2 मिनट का मौन रखकर परमपिता परमेश्वर से शोकाकुल परिवार को इस आघात को सहने की शक्ति देने हेतु प्रार्थना की गयी।
इस अवसर पर अतिरक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, समस्त नगर पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, रक्षित निरीक्षक, कन्ट्रोलरूम प्रभारी, अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in