पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा आज दिन शुक्रवार को पुलिस लाईन्स स्थित परेड ग्राउंड पर जनरल परेड का किया गया निरीक्षण*

*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा आज दिन शुक्रवार को पुलिस लाईन्स स्थित परेड ग्राउंड पर जनरल परेड का किया गया निरीक्षण

*परेड पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों से करवाई गयी बलवा ड्रिल*

पुलिस विभाग में अनुशासन बनाये रखने के लिये परेड का महत्वपूर्ण योगदान है, आज दिनांक 29-8-25 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस लाईन्स स्थित परेड ग्राउंड जनरल परेड का निरीक्षण किया गया।

जनरल परेड पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/ अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी सहित जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी शहर/देहात सहित थानो से लगे 108 अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर, सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा परेड पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का निरीक्षण करते हुये अच्छे टर्नाउट वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुरूस्कृत किया गया।

आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुये सभी प्रकार की चुनौतियों से निपटने व त्योहारों को शांति पूर्वक सौहाद्रपूर्ण वातावरण मे सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस लाईन स्थित परेड ग्राउंड पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) की उपस्थिति में बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया , यह एक तरह का अभ्यास है, इसके साथ ही आपके द्वारा विस्तृत रूप से बताया कि बलवा होने की स्थिति में टीम को क्रमवार क्या-क्या कार्यवाही करनी होती है, साथ ही अश्रु गैस पार्टी को किस प्रकार अश्रु गैस का इस्तेमाल करना है, केन और लाठी पार्टी को किस प्रकार आगे बढऩा है और स्वयं को बचाते हुए कैसे दंगाइयों को तितर-बितर करना है।

मॉक ड्रिल में दंगाई बने पुलिस कर्मचारियो को तितर-बितर करने के लिये टीयर गैस चलाये गये तथा वाटर केनन द्वारा पानी की बौछार करते हुये दंगाईयो को नियंत्रित किया गया। जिसके बाद एंबुलेंस जो जीवन रक्षक उपकरणों से लैस थी से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes