Skip to main content

Aaj Tak24x7

गणेश उत्सव एवं ईद मिलादुन्नवी पर्व पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर गोहलपुर, कोतवाली संभाग के संवेदनशील क्षेत्रों एवं जुलूस के मुख्य मार्गों में किया गया फ्लैग मार्च

*गणेश उत्सव एवं ईद मिलादुन्नवी पर्व पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर गोहलपुर, कोतवाली संभाग के संवेदनशील क्षेत्रों एवं जुलूस के मुख्य मार्गों में किया गया फ्लैग मार् *

गणेश उत्सव एवं ईद मिलादुन्नवी पर्व को शांति पूर्वक सौहर्द के वातावरण मे सम्पन्न कराये जाने हेतु आज दिनांक 29-08-25 केा पुलिस अधीक्षक जबलपुर, श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक फ्लैग मार्च थाना हनुमानताल से निकाला गया।

फ्लेैग मार्च में नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री मधुर पटेरिया , थाना प्रभारी गोहलपुर श्री रीतेश कुमार पाण्डेय, थाना प्रभारी हनुमानताल श्री धीरज राज, थाना प्रभारी घमापुर श्रीमति प्रतीक्षा मार्को, थाना प्रभारी कोतवाली श्री मानस द्विवेदी, थाना प्रभारी लार्डगंज श्री नवल सिंह आर्य थाने के बल के साथ मौजूद रहे ।

फ्लैग मार्च थाना हनुमानताल से प्रारम्भ होकर भानतलैया, कसाई मंडी, बहौराबाग, चारखंभा, गोहलपुर तिराहा, मछली मार्केट, बड़े फुहारा, लॉर्डगंज थाने के सामने, अंजुमन इस्लामिया स्कूल के पास समाप्त हुआ।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर, श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने संस्कारधानीवासियों को गणेश उत्सव एवं ईद मिलादुन्नवी पर्व की हार्दिक शुभकामना देते हुये कहा कि निकाले गये फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम नागरिक अपने आपको सुरक्षित महसूस करें तथा गणेश उत्सव एवं ईद मिलादुन्नवी पर्व पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखना है। संस्कारधानीवासियो की सुरक्षा के लिये जबलपुर पुलिस सदैव तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। असामाजिक तत्वों एवं गुण्डे बदमाशों के द्वारा यदि किसी भी प्रकार की कोई अनैतिक गतिविधि को अंजाम देने का प्रयास किया गया तो उसके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही विधि अनुरूप की जायेगी, किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in