Skip to main content

Aaj Tak24x7

पुजारी भेष धारण कर रैकी करते हुये शहपुरा एवं तिलवारा के मंदिरों में चोरी करने वाले 2 आरोपी एवं चोरी का सामान खरीदने वाला 1 आरोपी गिरफ्तार

*पुजारी भेष धारण कर रैकी करते हुये शहपुरा एवं तिलवारा के मंदिरों में चोरी करने वाले 2 आरोपी एवं चोरी का सामान खरीदने वाला 1 आरोपी गिरफ्ता

,*

*चुराये हुये चांदी के मुुकुट, चरण पादुका, छत्र, हार एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त*

*नाम पता गिरफ्तार आरोपी-*

1. छत्रपाल सिंह ठाकुर पिता प्रेम सिंह ठाकुर उम्र 40 साल निवासी व्हीकल स्टेट के पास थाना रांझी वर्तमान पता

किराये का मकान लाल बिल्डिगं के पास गंगानगर थाना संजीवनीनगर

2. चुन्नु लाल दाहिया पिता मुन्नालाल दाहिया उम्र 30 साल निवासी कुदवारी मोहल्ला पान उमरिया जिला कटनी

वर्तमान पता लाल बिल्डिगं के पास गंगानगर थाना संजीवनी नगर

3. विजय सोनी पिता राम गोपाल सोनी उम्र 48 साल निवासी पौणी खुर्द थाना पान उमरिया जिला कटनी

जप्ती – चांदी के 2 मुुकुट, चरण पादुका, छत्र, हार एंव घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री आशीष जैन के मार्ग निर्देशन में थाना प्रभारी तिलवारा श्री बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा पुजारी भेष धारण कर रैकी करते हुये शहपुरा एवं तिलवारा के मंदिरों में चोरी करने वाले 2 आरोपी एवं चोरी का सामान खरीदने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

*घटना क्रमांक 1-* थाना तिलवारा में दिनांक 28-8-25 को विवेक राव भोंसेले उम्र 49 वर्ष निवासी सुप्तेश्वर गणेश मंदिर रेल्वे सोसायटी गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट शिक्षक है त्रिशूल भेद में स्थित आई तुलजा भवानी मंदिर ग्राम लम्हेटी में सह सचिव के पद पर कार्यरत है दिनांक 22-8-25 को वह एंव अध्यक्ष प्रवीण सालुंके जी मंदिर दर्शन सुबह लगभग 11 बजे गये थे देखा मंदिर मंदिर का दरवाजा खुला था देवी जी के सिर पर चांदी के साथ मिक्स धातु का मुकुट एवं चरण पादुका नही थी । कोई अज्ञात चोर दिनांक 21/22-8-25 की दरम्यानी रात मंदिर से मातारानी के मुकुट एवं चरण पादुका कीमती लगभग 55 हजार रूपये के चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 304/25 धारा 305 (डी) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।

*घटना क्रमांक 2* – थाना शहपुरा में दिनांक 23/8/25 की रात्रि नंदू शर्मा उम्र 52 वर्ष निवासी प्रिंसेस स्कूल के पास शहपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पंडिताई करता है लगभग करीब 30 वर्ष से जगदबा मंदिर वार्ड न.02 में दोनों टाईम पूजा पाठ करता है, दिनाक 23.08.25 को सुबह 08-09 बजे उसका लडका विश्वास शर्मा उम्र करीब 16 साल मंदिर में पूजा करने आया था वह काम से जबलपुर गया था। शाम को पूजा करने के लिए शाम लगभग 18.30 बजे आकर देखा तो सामने का चैनल गेट खुला था मूर्ति के सामने गेट पर लगा ताला नहीं था एवं देवी जी कर मूर्ती पर चंढे चादी का छत्र एवं मुकुट, हार कोई अजात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305(ए) बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसी टीव्ही फुटेज खंगाले गये एवं मुखबिरों को लगाया गया।

आज दिनांक 29-8-25 को मुखबिर से सूचना मिली कि चिन्हित 2 संदेही लाल बिल्डिंग गंगानगर में किसी बर्मन के मकान मे किराये से रह रहे हैं, सूचना पर तत्काल दबिश दी जहॉ मुखबिर के बताये हुलिये के 2 व्यक्ति मिले जिन्हौंने पूछताछ पर अपने नाम छत्रपाल सिंह ठाकुर उम्र 40 साल निवासी व्हीकल स्टेट के पास थाना रांझी वर्तमान पता लाल बिल्डिगं के पास गंगानगर थाना संजीवनी नगर एवं चुन्नु लाल दाहिया उम्र 30 साल निवासी कुदवारी मोहल्ला पान उमरिया जिला कटनी वर्तमान पता किराये का मकान लाल बिल्डिगं के पास गंगानगर थाना संजीवनी नगर बताये।

सघन पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा पुजारी भेष धारण कर पूर्व में मंदिरों की रैकी कर थाना तिलवारा स्थित त्रशूल भेद में स्थित आई तुलजा भवानी मंदिर तथा थाना शहुपरा अन्तर्गत मंदिर में चोरी करना स्वीकार करते हुये दोनों मंदिरों से चुराया हुआ माल पान उमरिया कटनी निवासी विजय सोनी को बेचना बताये। विजय सोनी उम्र 48 साल निवासी पौणी खुर्द थाना पान उमरिया जिला कटनी को अभिरक्षा में लेते हुये आरोपियों की निशादेही में थाना तिलवारा स्थित त्रिशूल भेद एवं थाना शहपुरा अन्तर्गत मंदिर से चुराये हुये चांदी के 2 मुुकुट, चरण पादुका, छत्र, हार एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 20 एमके 4333 जप्त करते हुये तीनों आऱोपियो को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

*उल्लेखनीय भूमिका* – पुजारी का वेश धारण कर मंदिरों की रैकी करते हुये मंदिर में चोरी करने वाले आरोपियों एवं चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी तिलवारा श्री बृजेश मिश्रा, उप निरीक्षक अभिषेक कैथवास, प्रधान आरक्षक सतीश शुक्ला, जयशंकर चौहान, आरक्षक राजेश गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in